राशिफल व पंचांग | 2nd अप्रेल 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 2nd अप्रेल 2023 : निम्बार्क वैष्णव संप्रदाय आज मनाएगा कामदा एकादशी।
  • 3rd अप्रेल 2023 : अनंग त्रयोदशी कल।
  • 3rd अप्रेल 2023 : सोम प्रदोष व्रत कल।
आज का राशिफल | 2nd अप्रेल, 2023, रविवार

मेष राशि : आज आपके अच्छे कार्यों से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ भी आपको मिलेगा। आप की रुचि जप-तप, यज्ञ ईश्वरीय भक्ति में अधिक रहती है, अत: आज सामाजिक व धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

वृषभ राशि : आज आपको संतान पक्ष के श्रेष्ठ आचरण का और उनकी सफलता का यश और हर्ष होगा। माता-पिता सेे आशीर्वाद लेकर घर से निकलें कोई विशेष सफलता मिलेगी। नौकर-चाकर व सांसारिक सुख भोगों का विस्तार होगा। आमदनी के नए मार्ग बनेंगे। सायं काल से रात्रि तक का समय देवदर्शन और पुण्य कार्यों पर व्यतीत होगा। 

मिथुन राशि : यदि कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ चल रही है तो आज समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि : यदि आपकी उन्नति रुकी हुई है तो आज अवश्य हो जाएगी, इसके अतिरिक्त आज आप अपनी वाकपटुता से किसी बहुत बड़े अफसर को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ होगा। 

सिंह राशि : यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ नए परिवर्तन होंगे। नौकरी पेशा है तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ व सम्मान मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप सामाजिक कार्य तथा भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपमें अभिमान भर जाएगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th नवंबर 2023

कन्या राशि : आज आपके अधिकारों में वृद्धि के साथ साथ उत्तरदायित्व भी बढ़ेंगे। अपनी शान-शौकत के लिए आप धन का अपव्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा।

तुला राशि : आज काफी सोच विचार कर काम करने के उपरांत भी नुकसान होने की संभावना रहेगी। अकस्मात कोई राजकीय दंड भी प्राप्त हो सकता है। इसलिए जोखिम के कामों से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट और मानहानि की संभावना बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि : आज किसी बहुमूल्य वस्तु से लाभ होने की संभावना रहेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद एवं अधिकारों में वृद्धि होगी। आप के साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि : आज का दिन गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्तिभाव पूर्ण रहेगा। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपकी बुद्धि विवेक नए-नए खोज करने में लगेगी, रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें। 

मकर राशि : आज आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अधिक रहेगा किंतु ऐसे अनावश्यक खर्च सामने आएंगे, जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। यदि आपकी उन्नति रुकी हुई है तो अवश्य प्राप्त हो जाएगी। आपके हाथ में बड़ी मात्रा में पैसा आने से हर्ष होगा। सायंकाल और रात्रि में शुभव्यय तथा कीर्ति में वृद्धि होगी। 

कुम्भ राशि : आज आप विशेष धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होने की संभावना रहेगी। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। नए-नए कार्यों में विनिमय करना पड़े तो अवश्य करें। आगे चलकर लाभ होगा। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th मई 2024

मीन राशि : यदि आप किसी वित्तीय संस्था या व्यक्ति से आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं तो आसानी से मिल जाएगा। नई-नई योजनाएं बनाकर उन्हें सफल बनाने का पूर्ण प्रयास करें। आपके साहस एवं पराक्रम से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

आज का पंचांग | 2nd अप्रेल 2023, रविवार
  • तिथि : द्वादशी – पूर्ण रात्रि
  • नक्षत्र : मघा – पूर्ण रात्रि                     
  • करण : बव – 05:27 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शूल – 03:20 AM     
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:10 AM 
  • सूर्यास्त : 06:39 PM
  • चन्द्रमा : सिंह   
  • राहुकाल : 05:05 – 06:39 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : चैत्र
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:00 – 12:50 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,282FansLike
110FollowersFollow
2,950SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles