राशिफल व पंचांग | 29th मई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 29 मई 2025 : महाराणा प्रताप जयंती आज।
  • 29 मई 2025 : महाराजा छत्रसाल जयंती आज।
  • 29 मई 2025 : रंभा तीज व्रत मेला आज (हल्दीघाटी में )।
  • 30 मई 2025 : उमा चतुर्थी कल।
  • 30 मई 2025 : विनायक चतुर्थी कल।
  • 30 मई 2025 : गुरु अर्जुन देव जी की जोतिजोत कल – प्राचीन मत से।
आज का राशिफल | 29 मई, 2025, गुरुवार

मेष राशि : समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृषभ राशि : जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से सपने संबंध तोडऩे से बचें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा।

मिथुन राशि : जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था। आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

कर्क राशि : अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th अगस्त 2023

सिंह राशि : किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मनमुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

कन्या राशि : सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

तुला राशि : आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृश्चिक राशि : अपने हिसाब से जिन्दगी जिना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे। वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी।

धनु राशि : समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव खत्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगायें, चमत्कारिक लाभ होगा।

मकर राशि : व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न कि बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग हैं।

कुम्भ राशि : सेहत को नजरअंदाज न करें। आनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नही है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। रुके हुए कार्य अपने अच्छे संपर्कों से पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th दिसंबर 2023

मीन राशि : जल्दबाजी में किये फैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल रहेंगे।

आज का पंचांग | 29 मई 2025, गुरुवार  
  • तिथि : तृतीया – 11:21 PM
  • नक्षत्र : आर्द्रा – 10:40 PM
  • करण : तैतिल – 12:34 PM
  • गर : 11:21 PM
  • पक्ष : शुक्ल 
  • योग : शूल – 03:46 PM
  • वार : गुरुवार   
  • सूर्योदय : 05:24 AM 
  • सूर्यास्त : 07:12 PM
  • चन्द्रमा : मिथुन
  • राहुकाल : 02:02 – 03:45 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : ज्येष्ठ
  • मास पूर्णिमांत : ज्येष्ठ 
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:50 – 12:46 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles