राशिफल व पंचांग | 28th अगस्त 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 28th अगस्त 2023 : प्रदोष व्रत आज।
  • 28th अगस्त 2023 : आठवां सावन सोमवार आज।
  • 29th अगस्त 2023 : नवां मंगला गौरी व्रत कल।
आज का राशिफल | 28th अगस्त, 2023, सोमवार

मेष राशि : आपके व्यवहार से परिजन नाराज होंगे। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। रुके हुए कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न होगा।

वृषभ राशि : निवेश करने में दुस्साहस हानिकारक हो सकता है। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम योजनाओं के अनुसार संपन्न होंगे।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्ण रहेगी। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। व्यापार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी।

कर्क राशि : कारोबार में अपनी बुद्धिमानी से स्थिति सुधार लेंगे। कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी। नौकरी में मनचाहा मुकाम पाने के लिए प्रयत्न करें।

सिंह राशि : भवन-भूमि से संबंधित मामले समझौते से हल होंगे। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव हो सकता है। कार्य के प्रति ईमानदार रहें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

कन्या राशि : किसी काम को करने की ललक रहेगी। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से समस्या का समाधान हो सकेगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। प्रेम प्रसंग में न फसें।

तुला राशि : दूसरे का सुख को देख कर स्वयं दुखी न हों। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा। समय अनुकूल है। उसका सदुपयोग करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd सितम्बर 2022

वृश्चिक राशि : मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कारोबार की शुरुआत करने का मन बनेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। भेंट, उपहार मिल सकते हैं।

धनु राशि : दिन शुभ है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकेंगी। जीवनसाथी पर अनावश्यक क्रोध न करें।

मकर राशि : किसी धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। प्रतिस्पर्धा में सफलता के योग हैं। परिवार में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति प्रसन्नतादायी रहेगी।

कुम्भ राशि : परिवार के मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। पूर्व में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। परिणय संबंध में निर्णय लेने में विलंब न करें।

मीन राशि : पूर्ण नीति से किये गए काम आपके अनुसार होंगे। व्यावसायिक नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपको लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

आज का पंचांग | 28th अगस्त 2023, सोमवार

  • तिथि : द्वादशी – 06:24 PM
  • नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 02:43 AM
  • करण : बव – 08:02 AM | बालव – 06:24 PM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : आयुष्मान – 09:55 AM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 05:56 AM 
  • सूर्यास्त : 06:47 PM
  • चन्द्रमा : धनु – 10:39 AM
  • राहुकाल : 07:33 – 09:09 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 – 12:47 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles