आज और कल का दिन खास
- 27 जून 2025 : ओडिशा में भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा आज।
- 27 जून 2025 : मधुमेह जागृति दिवस आज।
- 27 जून 2025 : मनोरथ दूज व्रत आज।
- 28 जून 2025 : गरीब दिवस कल।
- 28 जून 2025 : भामाशाह जयंती कल।
- 28 जून 2025 : विनायक चतुर्थी कल।
आज का राशिफल | 27 जून, 2025, शुक्रवार
मेष राशि : आपकी आदतों के कारण आप ने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या राशि : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।
धनु राशि : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराये नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा, जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।
मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह लेंवे। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
आज का पंचांग | 27 जून 2025, शुक्रवार
- तिथि : द्वितीया – 11:22 AM
- नक्षत्र : पुनर्वसु – 07:23 AM
- करण : कौलव – 11:22 AM
- तैतिल : 10:34 PM
- पक्ष : शुक्ल
- योग : व्याघात – 09:10 PM
- वार : शुक्रवार
- सूर्योदय : 05:25 AM
- सूर्यास्त : 07:22 PM
- चन्द्रमा : कर्क
- राहुकाल : 10:39 – 12:23 PM
- विक्रमी संवत् : 2082
- शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत : आषाढ
- मास पूर्णिमांत : आषाढ
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:56 – 12:51 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



