राशिफल व पंचांग | 27th फरवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 27 फरवरी 2026 : आमलकी एकादशी व्रत आज।
  • 27 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला आज से होगा शुरू।
  • 27 फरवरी 2026 : रंगभरी एकादशी आज।
  • 27 फरवरी 2026 : रामस्नेही फूलडोल आज – शाहपुरा में।
  • 28 फरवरी 2026 : खाटूश्याम जी का मेला कल होगा पूर्ण।
  • 28 फरवरी 2026 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कल।
  • 28 फरवरी 2026 : गोविन्द द्वादशी कल।

आज का राशिफल | 27 फरवरी 2026, शुक्रवार

मेष राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज आप सांसारिक बातें भूलकर आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में संलग्न रहेंगे। मानसिक भार को हलका करेंगे। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा योग है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।

वृषभ राशि: जीवनसाथी की निकटता का सुख प्राप्त कर सकेंगे। परिवार के साथ सामाजिक समारोह में बाहर घूमने या पर्यटन पर जाएंगे और आनंद में समय व्यतीत होगा। तन-मन से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आकस्मिक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।

मिथुन राशि: अधूरे कार्यों की पूर्णता के लिए आज दिन शुभ है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कार्य में यश और कीर्ति मिलेगी। लोगों के साथ बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च हो सकता है। प्रतिस्‍पर्द्धियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा वालों को लाभ होगा।

कर्क राशि: दिन मिश्रित फलदायी होगा। पेट दर्द से परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होने की आशंका है। प्रेमीजनों के बीच वाद-विवाद होने की आशंका है। विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ से आकर्षण हो सकता है। लुभावने ऑफरों के चक्कर में नुकसान ना हो, ध्यान रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th अगस्त 2025

सिंह राशि: दिन मध्यम फलदायी होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, ध्यान रखें। माताजी के साथ अनबन हो सकता ही। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जमीन-मकान तथा वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न हो सकती है।

कन्या राशि: आज हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। घर, ऑफिस तथा सामाजिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण बनने से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्द्धियों का डटकर सामना करेंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा और उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त कर सकेंगे।

तुला राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें। क्रोध और वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर खाने-पीने से तबीयत खराब हो सकती है। अनैतिक कार्यों में शामिल न हों। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

वृश्चिक राशि: आज का दिन शुभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात से आनंदित होंगे। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का अनुभव होगा।

धनु राशि: परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। वाणी और व्यवहार संयमित रखें। दुर्घटना से बचें। बीमारी के पीछे धन खर्च हो सकता है। अदालती कामकाज में सावधानीपूर्ण कदम उठाएं।

मकर राशि: आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। परिजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात रोमांचक बनेगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों की वैवाहिक समस्याएं हल हो जाएंगी। व्यापारियों को व्यापार-धंधे में और नौकरीवालों को नौकरी में आय वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा। नई चीजों की खरीदारी होगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th जून 2025

कुंभ राशि: हर कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। ऑफिस में अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मीन राशि: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वाद-विवाद से दूर रहें। संतान के भविष्य के बारे में चिंता हो सकती है। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत हो सकता है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करें। व्यर्थ में पैसे खर्च हो सकते हैं।

आज का पंचांग | 27 फरवरी 2026, शुक्रवार  

  • तिथि एकादशी 10:35 PM
  • नक्षत्र आर्द्रा 10:49 AM
  • करण वणिज, 11:34 AM,
  • विष्टि 10:35 PM
  • पक्ष शुक्ल
  • योग आयुष्मान 07:43 PM
  • वार शुक्रवार   
  • सूर्योदय 06:48 AM 
  • सूर्यास्त 06:19 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा मिथुन 03:53 AM
  • राहुकाल 11:07 – 12:34 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:11 – 12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,259FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles