राशिफल व पंचांग | 26th नवंबर 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 26th नवम्बर 2023 : पूर्णिमा व्रत आज।
  • 27th नवम्बर 2023 : कार्तिक पूर्णिमा दान पुण्य कल।
  • 27th नवम्बर 2023 : गुरुनानक जयंती कल।
आज का राशिफल | 26th नवम्बर, 2023, रविवार

मेष राशि : आज आप बहस और तनाव से खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको खुशी और मानसिक शांति मिलेगी।  

वृषभ राशि : आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। नए काम में रोड़ा आएगा। शाम तक काम बन जाएंगे। आज कोई बड़ा आपको ऐसी सलाह दे सकता है, जो जिंदगी में आपके काम आए। आप में लोगों की जरूरतों को समझने की संवेदनशीलता है। आपको और आपके जीवनसाथी को वैवाहिक जीवन में कुछ निजता की जरूरत है।

मिथुन राशि : आज आप अपनी जिंदगी को लेकर कुछ तनाव में हैं। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने क्यों नहीं चले जाते। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जा रहे हैं तो वहां आपको बहुत से लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा।

कर्क राशि : आज आपके परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। जल्दबाजी से निराशा हाथ लगेगी। भावनाओं पर कंट्रोल रख कर काम करेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th अगस्त 2022

सिंह राशि : आपका आज का दिन शांति पूर्ण रहेगा। दुनिया का शोर शराबा आज आपको तंग नहीं कर पाएगा। आज माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। दिन चढऩे पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आज आप अपने दिमाग को कुछ आराम दें तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि : आज ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। सड़क पर बेकाबू गाड़ी न चलाएँ। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइजज देने की योजना बनाएँ। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला राशि : आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आएंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं।

वृश्चिक राशि : आज आपके दिमाग में मनोरंजन की बात छाई रहेगी। आगे कदम बढ़ाएं और आपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ मिल कर कुछ खास करें। आज आप अपने सभी कामों को एक तरफ रख कर सिर्फ मौज-मस्ती करें आज आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि : आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th दिसम्बर 2024

मकर राशि : आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। सेहत जीवनसाथी को चिंतित करेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम में गुड न्यूज मिलेगी। आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है। लाभ के सौदे होंगे। विद्यार्थी सफल होंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अन्दर ताकत की नहीं बल्कि इ’छा-शक्ति की कमी है।

कुम्भ राशि : आज कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि : आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बाहरी व्यक्ति के दखल से निजी जीवन अशांत होगा। विरोधी सिर उठाएंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज ऑफिस में टीम का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

आज का पंचांग | 26th नवम्बर 2023, रविवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 03:55 PM
  • नक्षत्र : भरनी – 02:05 PM
  • करण : वणिज – 03:55 PM | विष्टि – 03:18 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : परिघ – 01:35 AM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:52 AM 
  • सूर्यास्त : 05:24 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 07:56 PM
  • राहुकाल : 04:05 – 05:24 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:47 – 12:29 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,299FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles