राशिफल व पंचांग | 25th फरवरी 2026

आज और कल का दिन खास

  • 25 फरवरी 2026 : बरसाना में होली आज।
  • 25 फरवरी 2026 : ब्रज में आज से होली प्रारम्भ।
  • 26 फरवरी 2026 : लठ्ठमार होली कल नंदगांव में।
  • 26 फरवरी 2026 : फागुनदशमी कल।

आज का राशिफल | 25 फरवरी 2026, बुधवार

मेष राशि: आज का दिन मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में बीतेगा। नए वस्त्र और आभूषण प्राप्‍त होंगे। मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद से आपको अपने व्‍यवहार में थोड़ा संयम रखना होगा। नए संबंध बनाने से पूर्व विचार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि: व्‍यापारियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर आपको विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वाले आपका सहयोग करेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे। साझेदारों के साथ संभलकर कार्य करने की जरूरत है।

मिथुन राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान के संबंध में चिंता रहेगी। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे। आर्थिक रूप से लाभ होगा।

कर्क राशि: हताशा के कारण आप कुछ थकान और निराशा का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास आज टाल दें। संपत्ति के मामले में आपको फिलहाल कोई भी योजना स्‍थगित करनी होगी। मध्याह्न के बाद प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में मुश्किल से सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि: आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की उम्‍मीद है। निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी है। मध्याह्न के बाद आप कुछ भावुक हो सकते हैं। मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th फरवरी 2026

कन्या राशि: आज किसी बिजनस के मामले में किसी भी प्रकार के नए कार्य को करने से बचें। आज मौन रहकर दिन बिता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। मध्याह्न के बाद आपकी स्थिति में परिवर्तन आएगा। निवेश करना आज आपके हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

तुला राशि: आज संतुलित विचारों के साथ दिन का प्रारंभ होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च हो सकता है। मध्याह्न के बाद किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति आ सकती है। आवश्यक निर्णयों को आज टाल सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट- कचहरी के मामले में संभलकर चलें। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है। मध्याह्न के बाद कार्यपूर्ति होती नजर आएगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी।

धनु राशि: आज का दिन आपकी आय में वृद्धि और लाभ देने वाला है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान एवं आय में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी पर संयम रखें। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखिएगा।

मकर राशि: संपत्ति के मामले में लेन-देन करने के लिए आज का दिन अच्‍छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th सितम्बर 2022

कुंभ राशि: आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतान के आरोग्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना आप बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है।

मीन राशि: किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की सलाह है। क्रोध पर संयम बरतिएगा। सुखमय विषयों में आपको रुचि रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखन कार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे।

आज का पंचांग | 25 फरवरी 2026, बुधवार  

  • तिथि नवमी 02:43 AM
  • नक्षत्र रोहिणी 01:39 PM
  • करण बालव, 03:48 PM,
  • कौलव 02:43 AM
  • पक्ष शुक्ल

अगले दिन

  • योग विष्कुम्भ 01:28 AM
  • वार बुधवार   
  • सूर्योदय 06:50 AM 
  • सूर्यास्त 06:18 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा वृषभ 00:55 AM
  • राहुकाल 12:34 – 02:00 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त अभीजित कोई नहीं 

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,231FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles