राशिफल व पंचांग | 23rd जून 2025

आज और कल का दिन खास
  • 23 जून 2025 :  सोम प्रदोष व्रत आज।
  • 23 जून 2025 :  मासिक शिवरात्रि आज।
  • 23 जून 2025 : विश्व ओलंपिक दिवस आज।
  • 24 जून 2025 :  रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस कल।

आज का राशिफल | 23 जून, 2025, सोमवार

मेष राशि : कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग ना करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।

वृषभ राशि : दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। आज का दिन लाभदायी है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढऩे और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

मिथुन राशि : व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशि : मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा संभव है।

सिंह राशि : कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

कन्या राशि : कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 23rd नवंबर 2024

तुला राशि : दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।

वृश्चिक राशि : व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख मिलेगा।

धनु राशि : लंबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर राशि : कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुम्भ राशि : कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

मीन राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

आज का पंचांग | 23 जून 2025, सोमवार  
  • तिथि : त्रयोदशी – 10:12 PM
  • नक्षत्र : कृत्तिका – 03:17 PM 
  • करण : गर : 11:48 AM
  • वणिज : 10:12 PM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : धृति – 01:17 PM
  • वार : सोमवार   
  • सूर्योदय : 05:24 AM 
  • सूर्यास्त : 07:22 PM
  • चन्द्रमा : वृषभ
  • राहुकाल : 07:08 – 08:53 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : ज्येष्ठ
  • मास पूर्णिमांत : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 – 12:51 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,276FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles