राशिफल व पंचांग | 21st सितम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 21 सितम्बर 2025 : देवपितृकार्य अमावस आज।
  • 21 सितम्बर 2025 : सर्वपितृ श्राद्ध आज।
  • 21 सितम्बर 2025 : अमावस का श्राद्ध आज।
  • 21 सितम्बर 2025 : पितृमोक्ष अमावस आज।
  • 21 सितम्बर 2025 : पूर्णिमा का श्राद्ध आज।
  • 22 सितम्बर 2025 : नवरात्रा कल होंगे शुरू।
  • 22 सितम्बर 2025 : मातामह का श्राद्ध कल।
  • 22 सितम्बर 2025 : महाराजा अग्रसेन जयंती कल।
  • 22 सितम्बर 2025 : घटस्थापना कल।
  • 22 सितम्बर 2025 : गरबारास कल होगा प्रारम्भ।

आज का राशिफल | 21 सितम्बर, 2025, रविवार

मेष राशि : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली हैं। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक हालत में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ राशि : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करे, पुरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क राशि : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th सितंबर 2024

सिंह राशि : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या राशि : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला राशि : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु राशि : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुम्भ राशि : नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते है। कारोबार विस्तार के योग हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th मई 2025

मीन राशि : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन की सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

आज का पंचांग | 21 सितम्बर 2025, रविवार  

  • अमावस्या कृष्ण पक्ष,रविवार
  • अश्विन मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : अश्विन अमावस्या, सर्वपित्री दर्श अमावस्या, सर्वपित्रू अमावस्या, सूर्य ग्रहण
  • शुभ मुहूर्त : 11:26 AM से 12:14 PM
  • गुलिक काल : 2:53 PM से 4:24 PM
  • राहुकाल : 4:24 PM से 5:55 PM
  • यमघण्टकाल : 11:50 AM से 1:22 PM
  • सूर्योदय : 5:46 AM
  • सूर्यास्त : 5:55 PM
  • चंद्रोदय : 5:07 AM
  • चन्द्रास्त : 5:38 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष अमावस्या – 1:25 AM तक
  • नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी – 9:33 AM तक
  • योग : शुभ – 7:52 PM तक
  • करण : चतुष्पद – 12:49 PM तक
  • महीना अमान्त : भाद्रपद
  • महीना पूर्णिमांत : अश्विन
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : सिंह
  • दिशाशूल : पश्चिम
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,299FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles