राशिफल व पंचांग | 21st अक्टूबर 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 21st अक्टूबर 2022 : रमा एकादशी आज।
  • 22nd अक्टूबर 2022 : शनि प्रदोष व्रत कल।
आज का राशिफल | 21st अक्टूबर, 2022, शुक्रवार

मेष राशि : आज आलस्य से बचकर रहें, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। आज लक्ष्मी माता को लाल फूल चढ़ाएं, कामना पूरी होगी।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे। आज लक्ष्मी नारायण के मंदिर में घी दान करें। कीर्ति बढ़ेगी।

मिथुन राशि : जिसे आप किसी काम के नहीं समझते थे, आज वही आपके कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकता है। सतर्क रहें। आज लक्ष्मी जी को हलवे का भोग लगाएं और अपने कार्य सिद्धि की कामना करें।

कर्क राशि : सामाजिक कुछ लोग आपके किये कार्यों से नाखुश रहेंगे। आपके कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे। लक्ष्मी नारायण के मंदिर में आज लाल ध्वज अर्पण करें, विजय होगी।

सिंह राशि : आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ सम्भव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है। लक्ष्मी माता को लाल फूल की माला अर्पण करें, सौभाग्य बढ़ेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 21st दिसम्बर 2025

कन्या राशि : व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा। लक्ष्मी जी को सौंदर्य सामग्री अर्पण करें। कामना पूरी होगी।

तुला राशि : दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख सम्भव है। लक्ष्मी जी को सिंदूर और गुड़ से बने नैवेद्यम अर्पण करें। विवाह बाधा दूर होगी।

वृश्चिक राशि : आलस त्यागें। समय पर काम करें। आपकी मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत बनेगी।

धनु राशि : आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं। मुकदमे में विजय होगी।

मकर राशि : आपको पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मी जी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।

कुंभ राशि : आपकी मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मन्दिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें। रुके काम बनेंगे, सफलता मिलेगी। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का भोग लगाएं और कार्य सिद्धि के लिए निवेदन करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd जनवरी 2024

मीन राशि : बिना सोच विचार के कोई भी काम न करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आज किसी माता के मंदिर में लाल चुनरी के साथ खारक भी अर्पण करें। लाभ होगा।

आज का पंचांग | 21st अक्टूबर 2022, शुक्रवार
  • तिथि : एकादशी – 05:25 PM
  • नक्षत्र : मघा – 12:29 PM
  • करण : बालव – 05:25 PM | कौलव – 05:50 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : शुक्ल – 05:46 PM
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 06:25 AM
  • सूर्यास्त : 05:46 PM
  • चन्द्रमा : सिंह    
  • राहुकाल : 10:40 – 12:05 PM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:28 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles