राशिफल व पंचांग | 20th नवम्बर 2025

आज और कल का दिन खास
  • 20 नवम्बर 2025 : देवपितृकार्य अमावस्या आज।
  • 20 नवम्बर 2025 : देविका स्नान आज।
  • 20 नवम्बर 2025 : अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस आज।
  • 21 नवम्बर 2025 : मार्तण्ड भैरव षष्ठ रात्रि उत्सव कल से प्रारम्भ।
  • 21 नवम्बर 2025 : पीडिया व्रत कल।
  • 21 नवम्बर 2025 : रुद्र व्रत कल।
  • 21 नवम्बर 2025 : विश्व दूरदर्शन दिवस कल।
View on Threads
आज का राशिफल | 20 नवम्बर, 2025, गुरुवार

मेष राशि : आज आपकी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न होंगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास-पर्यटन का आयोजन कर सकेंगे। नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। महिलायें अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

वृषभ राशि : आज प्रतिकूलताओं से भरा दिन रहेगा। मन चिंता से परेशान रहेगा। शारीरिक थकान का अनुभव होगा। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।अनावश्यक खर्चों पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेमी-युगल को भी सतर्क रहना चाहिए। जीवन में प्रेम आनंद एवं शांति रहेगी।

मिथुन राशि : आज आर्थिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे और उन्हें सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। आर्थिक लाभ होने की सम्भावनाएं हैं। नए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है।

कर्क राशि : आज वाद-विवाद और झगड़े से बचें। गुस्से पर काबू रखें। वाणी पर संयम रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखिएगा।अनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th नवंबर 2023

सिंह राशि : आज आपकी वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। बुद्धिमतापूर्ण निर्णय लेने का समय है। आज आय कम और खर्च अधिक होगा।

कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। नौकरी और व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। वैचारिक मतभेद कम होने से घर परिवार में हर्ष। नए उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कुछ लोगों का पाचन संस्थान कमजोर होगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि : आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर, दूसरों के विचारों पर भी ध्यान देने की सलाह है। घर के काम करते समय सकारात्मक रवैया रखें। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd फरवरी 2026

मकर राशि : आज के दिन आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी।

कुम्भ राशि : आवश्यक निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। विचारों में स्थिरता से आप अपना कार्य बहुत अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। सावधान रहें, यादा पैसा कमाने के लालच से बचें।

मीन राशि : मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन करेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य के अनुसार लाभ के भागीदार बन जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। किसी काम के लिए कर्ज स्वीकृति मिल सकती है। पुराना अटका पैसा प्राप्त होने से खुशी मिलेगी।

आज का पंचांग | 20 नवंबर 2025, गुरुवार  
  • अमावस्या कृष्ण पक्ष,गुरुवार
  • मृगशिरा मास
  • हेमंत,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : मार्गशीर्ष अमावस्या
  • शुभ मुहूर्त : 11:23 AM से 12:05 PM
  • राहुकाल : 1:06 PM से 2:27 PM
  • गुलिक काल : 9:02 AM से 10:23 AM
  • यमघण्टकाल : 6:19 AM से 7:41 AM
  • सूर्योदय : 6:19 AM
  • सूर्यास्त : 5:09 PM
  • चंद्रोदय : 6:16 AM
  • चन्द्रास्त : 4:58 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष अमावस्या – 12:17 PM तक
  • नक्षत्र : विशाखा – 10:59 AM तक
  • योग : शोभन – 9:53 AM तक
  • करण : नाग – 12:16 PM तक
  • महीना अमान्त : कार्तिक
  • महीना पूर्णिमांत : मृगशिरा
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : वृश्चिक
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • दिशाशूल : दक्षिण
  • चंद्र निवास : उत्तर
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th जनवरी 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles