राशिफल व पंचांग | 1st दिसम्बर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 01 दिसम्बर 2024 : देवकार्य अमावस्या आज।
  • 01 दिसम्बर 2024 : देविका स्नान आज।
  • 01 दिसम्बर 2024 : विश्व एड्स दिवस आज।
  • 02 दिसम्बर 2024 : जैन समुदाय का तपकल्याण दिवस कल।
  • 02 दिसम्बर 2024 : रुद्र (पीडिया) व्रत कल।
  • 02 दिसम्बर 2024 : मार्तण्ड भैरव षष्ठरात्रि उत्सव कल से प्रारम्भ।
आज का राशिफल | 01 दिसम्बर, 2024, रविवार

मेष राशि : आज आपकी आर्थिक चिंता हल होने की संभावना है। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। संतान संबंधी काम होंगे। आज डर आपकी खुशी को बर्बाद कर सकता है। अपना रवैया ईमानदार रखें। खर्च में इजाफा होगा। ऐसे लोगों से जुडऩे से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।

वृषभ राशि : धर्म-कर्म की आस्था बढ़ेगी। बौद्धिक कार्य से लाभ होगा। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।

मिथुन राशि : आज आपकी जायदाद की समस्या सुलझ सकती है। आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज जोखिम न लें। पराक्रम से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना के योग हैं। व्यापार मंदा चलेगा। अपनी दीवानगी को काबू में रखें। दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि : आज आप किसी भी कार्य में जोखिम न उठाएं। कार्यों में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक विचार व आलस्य का अनुभव होगा। मन में व्यग्रता रहेगी। संपत्ति से लाभ होगा, विरोधी कष्ट दें सकते है। आज आपका सपना साकार होगा। जीवनसाथी के सहयोग से लक्ष्य हासिल कर लेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 24th अप्रैल 2024

सिंह राशि : आज व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उ’च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्रमोशन के योग हैं। आज आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। मुहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है।

कन्या राशि : आज महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होंगे। आलस्य से बचकर सक्रिय होना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। मांगलिक आयोजनों में भाग लेंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि : आज किसी पुराने मित्र से मिलन की संभावना है। नजदीकी व्यक्ति विरोध करेंगे। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलने से प्रसंनता होगी। देखरेख के अभाव में कारोबार में नुकसान हो सकता है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे।

वृश्चिक राशि : नवीन योजनाओं से लाभ होगा। नए कार्यों के साथ जुडऩे का योग बनेगा। आज आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। पर्यटन स्थल की सैर होगी।

धनु राशि : आज अस्वस्थता हावी रहेगी। राज्य से संकट होगा। मनोमालिन्य रहेगा। धैर्य व विवेक का साथ बनाए रखना होगा। जोखिम न उठाएं। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। वाणी में उग्रता रहेगी। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 1st जून 2023

मकर राशि : आज आप व्यस्तता के चलते घरेलू कामकाज पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। सोच समझकर उधार दे। व्यक्तिगत संबंध मधुर सकते हैं। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। उत्साह से कार्य करने से लाभ होगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू आपको खुशी देगा।

कुम्भ राशि : आज क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। आय-व्यय बराबर होने के कारण आर्थिक योग मध्यम रहेगा। शत्रु कष्ट संभावित है। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक सावधानी बरतें। लंबे समय से चली आ रही अपनी बीमारी से राहत मिलेगी।

मीन राशि : आज आप मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। परिश्रम की तुलना में फल कम मिलेगा। संतान के विषय में चिंता रहेगी। आज आपके कोर्ट कचहरी के मामले पक्ष में सुलझ सकते हैं। शारीरिक चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगीं। लेन देन के मामले में विवाद संभव है। वर्तमान में चल रहे कार्यों में लाभ मुश्किल है।

आज का पंचांग | 01 दिसंबर 2024, रविवार
  • तिथि : अमावस्या – 11:52 AM
  • नक्षत्र : अनुराधा – 02:24 PM
  • करण : नाग – 11:52 AM

अगले दिन

  • किंस्तुघ्न : 00:22 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सुकर्मा – 04:42 PM
  • वार : रविवार
  • सूर्योदय : 06:56 AM
  • सूर्यास्त : 05:23 PM
  • चन्द्रमा : वृश्चिक
  • राहुकाल : 04:05 – 05:23 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : कार्तिक
  • मास पूर्णिमांत : मार्गशीर्ष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:49 – 12:31 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,273FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles