आज और कल का दिन खास
- 19 अक्टूबर 2024 : गुरु रामदास जयंती आज (प्राचीन मत से)।
- 20 अक्टूबर 2024 : करवा चौथ व्रत कल।
- 20 अक्टूबर 2024 : दशरथ चतुर्थी कल।
- 20 अक्टूबर 2024 : जैन समुदाय का रोहिणी व्रत कल।
- 20 अक्टूबर 2024 : विश्व एकता दिवस कल।
आज का राशिफल | 19 अक्टूबर, 2024, शनिवार
मेष राशि : अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्यों की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
वृषभ राशि : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरे के मामलों में ना पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
मिथुन राशि : धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क राशि : मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकण खरीद सकते हैं।
सिंह राशि : पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
कन्या राशि : कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।
तुला राशि : वित्तीय मामलों में दूसरे पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार है।
वृश्चिक राशि : व्यस्त जिन्दगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ हैं पर किसी को समझाने के लिए नरमी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।
धनु राशि : वही होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर राशि : लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग है। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि : अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे, वैसा आपके साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।
मीन राशि : परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कतापूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। पैर में चोट लग सकती है।
आज का पंचांग | 19 अक्टूबर 2024, शनिवार
- तिथि : द्वितीया – 09:51 AM
- नक्षत्र : भरणी – 10:47 AM
- करण : गर – 09:51 AM
- वणिज : 08:16 PM
- पक्ष : कृष्ण
- योग : सिद्धि – 05:40 PM
- वार : शनिवार
- सूर्योदय : 06:24 AM
- सूर्यास्त : 05:46 PM
- चन्द्रमा : मेष – 04:10 PM
- राहुकाल : 09:15 – 10:40 AM
- विक्रमी संवत् : 2081
- शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
- मास अमांत : आश्विन
- मास पूर्णिमांत : कार्तिक
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:43 – 12:28 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।