राशिफल व पंचांग | 18th अप्रेल 2025

आज और कल का दिन खास
  • 18 अप्रैल 2025 : गुड फ्राइडे आज।
  • 18 अप्रैल 2025 : विश्व पुरातत्व दिवस आज।
  • 18 अप्रैल 2025 : गुरु तेगबहादुरजी की जयंती आज ( नानकशाही मत से )।
  • 19 अप्रैल 2025 : ईस्टर सेटरडे कल।
  • 19 अप्रैल 2025 : ग्रीष्म ऋतु कल से होगी शुरू।
आज का राशिफल | 18 अप्रेल, 2025, शुक्रवार

मेष राशि : आज का दिन किसी सफ़ेद वस्तु का दान करें, धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृ‍द्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।

वृषभ राशि : संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आप की समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। समय समय पर घर के बुजुर्गों को समय दें।

मिथुन राशि : दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। व्यय वृद्धि संभव है। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।

कर्क राशि : अपने कपड़े रहन-सहन इन सब के आलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आप से नाराज है। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे। तबादला हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।

सिंह राशि : परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है।

कन्या राशि : अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्यायपक्ष में मजबूती आयेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th नवम्बर 2022

तुला राशि : किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान मकान के विवाद आपसी समझोते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें।

वृश्चिक राशि : समय निकाल कर थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी।

धनु राशि : परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोड़ा समय धर्म में दें।

मकर राशि : कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें उलझ सकते है। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।

कुंभ राशि : दिन की शुरुआत नए संकल्पो से होगी। परिवार जनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर अर्पण करें और ध्वज अर्पण करें।

मीन राशि : अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्यायपक्ष मजबूत होगा।

आज का पंचांग | 18 अप्रैल 2025, शुक्रवार  
  • तिथि : पंचमी – 05:10 PM 
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा – 08:21 AM 
  • करण : तैतिल – 05:10 PM

अगले दिन 

  • गर : 05:51 AM 
  • पक्ष : कृष्ण 

अगले दिन 

  • योग : परिघ – 01:01 AM 
  • वार : शुक्रवार   
  • सूर्योदय : 05:54 AM 
  • सूर्यास्त : 06:48 PM
  • चन्द्रमा : वृश्चिक – 08:21 AM 
  • राहुकाल : 10:43 – 12:20 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : चैत्र
  • मास पूर्णिमांत : वैशाख 
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:55 – 12:46 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th अप्रेल 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,254FansLike
111FollowersFollow
2,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles