राशिफल व पंचांग | 17th जुलाई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 17 जुलाई 2025 : ओडिशा में शीतला सप्तमी आज।
  • 17 जुलाई 2025 : पंचक आज होंगे पूर्ण।
  • 17 जुलाई 2025 : केर पूजा आज।
  • 17 जुलाई 2025 : कालाष्टमी – प्रदोष व्यापिनी आज।
  • 18 जुलाई 2025 : राष्ट्रीय खट्टी कैंडी दिवस कल।

आज का राशिफल | 17 जुलाई 2025, गुरुवार

मेष : वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृषभ : जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन : दिन मंगलमय गुजरेगा। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किस्मत का साथ मिलेगा, कम प्रयास से ही अधिक सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मंगलमय यात्रा हो सकती है।

कर्क : साझेदारी के काम में संभलकर रहिएगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी आज परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। आज का दिन संयमपूर्वक बिताएं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जनवरी 2026

सिंह : कोई प्रतिकूल समाचार मिलने से तनाव में रह सकते हैं। अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें, साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। आज खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या : मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा इसलिए आलस्य से बचें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं घूमने की योजना आज बन सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

तुला : आपका पैसा कहीं अटका हुआ हो तो आज वह मिल सकता है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है, इसलिए मेहनत में कमी ना करें। यश, मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर ना छोड़ें। परिवार से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक : कार्यक्षेत्र के मामले में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग।

धनु : आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे, संभलकर चलें। कार्यों में बाधा से परेशानी होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर : सितारों की स्थिति कुल मिलाकर अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ से मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख सुविधाओं के साधनों पर धन व्यय होगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 11th अगस्त 2025

मीन : भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे, व्यवहार कुशलता से आपके काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कई अच्छे अवसर आज आपको मिल सकते हैं जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

आज का पंचांग | 17 जुलाई 2025, गुरुवार  

  • तिथि : सप्तमी – 07:11 PM

अगले दिन

  • नक्षत्र : रेवती – 03:39 AM
  • करण : विष्टि – 08:09 AM
  • बव : 07:11 PM 
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : अतिगंड – 09:28 AM
  • वार : गुरुवार   
  • सूर्योदय : 05:33 AM 
  • सूर्यास्त : 07:20 PM

अगले दिन

  • चन्द्रमा : मीन – 03:39 AM
  • राहुकाल : 02:10 – 03:53 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:54 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,240SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles