राशिफल व पंचांग | 16th मार्च 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 16 मार्च 2012 में आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप के एक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मीरपुर स्थित शेर-ए-बंगाल स्टेडियम में शतक लगाकर एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
  • 17 मार्च 2024 : होलाष्टक कल से प्रारंभ।
  • 17 मार्च 2024 : दादूदयाल जयंती कल।
आज का राशिफल | 16 मार्च, 2024, शनिवार

मेष राशि : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। खर्च में वृद्धि होगी। आज जोखिम उठाने से बचें।

वृषभ राशि : अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि : रोज़ नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कर्क राशि : आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से बचें।

सिंह राशि : दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सान्निध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th जून 2024

कन्या राशि : किसी भी कीमत पर झुकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

तुला राशि : आज आप जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम देने से बचें। अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

वृश्चिक राशि : समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

धनु राशि : आपके हौसले से ही आप प्रगति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता अस्वस्थ रह सकते हैं, उनका ध्यान रखें। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करने पड़ेंगे।

मकर राशि : कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाय काम बिग? सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन लाभ होगा। 

कुम्भ राशि : अपने यदि कोई राय दे रहे हैं तो उनकी बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। नौकरी-व्यापार में तरक्की संभव है।

मीन राशि : आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे। कुबुद्धि से हानि संभव है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 29th दिसम्बर 2024
आज का पंचांग | 16 मार्च  2024, शनिवार
  • तिथि : सप्तमी – 09:40 PM
  • नक्षत्र : रोहिणी – 04:06 PM
  • करण : गर – 09:50 AM | वणिज – 09:40 PM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : प्रीति – 06:07 PM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 06:29 AM 
  • सूर्यास्त : 06:30 PM
  • चन्द्रमा : वृषभ : 04:21 AM
  • राहुकाल : 09:29 – 10:59 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:05 -12:53 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,198FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles