राशिफल व पंचांग | 15th जुलाई 2025

आज और कल का दिन खास
  • 15 जुलाई 2025 : मरुस्थल में नागपंचमी आज।
  • 15 जुलाई 2025 : मौना पंचमी आज।
  • 15 जुलाई 2025 : मंगला गौरी पूजा आज।
  • 16 जुलाई 2025 : कर्क संक्रांति कल।
  • 16 जुलाई 2025 : चातुर्मास व्रत नियम कल से होगा प्रारम्भ – (कर्क संक्रांति वालों का)।
आज का राशिफल | 15 जुलाई 2025, मंगलवार

मेष राशि : कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि : बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। पहले खुद समझें करना क्या है। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।

मिथुन राशि : आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

कर्क राशि : अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह राशि : नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या राशि : दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 30th जनवरी 2025

तुला राशि : अपनी जीवनशौली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृश्चिक राशि : अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

धनु राशि : आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि : निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरिया बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ राशि : सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मीन राशि : अपने विवेक से काम करें, आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज का पंचांग | 15 जुलाई 2025, मंगलवार  
  • तिथि : पंचमी – 10:41 PM
  • नक्षत्र : शतभिषा – 06:27 AM
  • करण : कौलव – 11:24 AM
  • तैतिल : 10:41 PM 
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : सौभाग्य – 02:12 PM
  • वार : मंगलवार   
  • सूर्योदय : 05:32 AM 
  • सूर्यास्त : 07:20 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ – 11:59 PM
  • राहुकाल : 03:53 – 05:37 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : आषाढ
  • मास पूर्णिमांत : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:54 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd दिसम्बर 2022

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles