राशिफल व पंचांग | 14th मार्च 2026

आज और कल का दिन खास

  • 14 मार्च 2026 : मीन संक्रांति आज।
  • 14 मार्च 2026 : मीन मलमास आज से होगा प्रारम्भ। 
  • 15 मार्च 2026 : पापमोचिनी एकादशी कल।
  • 15 मार्च 2026 : साहू समाज कल मनाएगा माँ कर्मा देवी जयंती। 
  • 15 मार्च 2026 : विश्व उपभोक्ता दिवस कल।

आज का राशिफल | 14 मार्च 2026, शनिवार

मेष राशि : जीवन में कई उतार चढ़ाव आते है। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए, तो नुसकान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नती के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्यायपक्ष मजबुत होगा।

वृषभ राशि : भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जायें सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जायेगा।

मिथुन राशि : परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।

कर्क राशि : कम तो टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि : बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तोर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।

कन्या राशि : केवल पैसा कमाने में ही न लगें अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आर्थिक लाभ होगा।

ALSO READ  कुंडली के ग्रह बताते हैं कब होगा आपका भाग्योदय | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

तुला राशि : अपने व्यवहार में परिवर्तन लायें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि : व्यावसायिक नए अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनिकी के प्रयोग से लाभ होगा।

धनु राशि : आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

मकर राशि : मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु सक्रीय होंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा।

कुंभ राशि : अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें, नुकसान हो सकता है।

मीन राशि : जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे है, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

आज का पंचांग | 14 मार्च 2026, शनिवार 

  • दशमी कृष्ण पक्ष,शनिवार
  • चैत्र मास
  • शिशिर,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : कारादाइयन नौम्बू
  • शुभ मुहूर्त : 11:45 AM से 12:31 PM
  • राहुकाल : 9:09 AM से 10:38 AM
  • गुलिक काल : 6:09 AM से 7:39 AM
  • यमघण्टकाल : 1:38 PM से 3:08 PM
  • सूर्योदय : 6:09 AM
  • सूर्यास्त : 6:07 PM
  • चंद्रोदय : 2:59 AM
  • चन्द्रास्त : 1:37 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी – 8:12 AM तक
  • नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा – 4:50 AM तक
  • योग : वरीयान – 10:43 AM तक
  • करण : विष्टि – 8:09 AM तक
  • महीना अमान्त : फाल्गुन
  • महीना पूर्णिमांत : चैत्र
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कुम्भ
  • चंद्र राशि : धनु
  • दिशाशूल : पूर्व
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शिशिर
  • अयन : उत्तरायण
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th मई 2023

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,259FansLike
112FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles