राशिफल व पंचांग | 13th नवंबर 2023

आज और कल का दिन खास 
आज का राशिफल | 13th नवम्बर, 2023, सोमवार

मेष राशि : आज के दिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है। आज परिवार की किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धनलाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज वाणी में मधुरता बनाए रखें और किसी से भी द्वेष ना करें। आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आज गाय को अपने हाथों से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

वृषभ राशि : आज दिनभर आपका मन चंचल बना रहेगा। एक जगह आपका मन नहीं रुकेगा। मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनें। आज भाग्य आपके साथ है लेकिन राशि में कर्म प्रधान है। इसलिए कार्य पर ध्यान दें। आज जो भी कार्य आप मेहनत और लगन के साथ करेंगे और उनमें आपको सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि : आज दिन सामान्य रहेगा लेकिन आज छोटे छोटे कार्यों के लिए बड़ी बड़ी मेहनत आपको करनी पड़ सकती है। आज दैनिक कार्यों में व्यवधान भी आ सकते हैं। इसलिए अपने कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्यों को किसी अन्य सहकर्मी के सहारे ना छोड़ें। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी आप शामिल हो सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 5th अक्टूबर 2023

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है लेकिन आज आपको धैर्य बनाकर रखना होगा। अपने मन को काबू में रखना होगा। आज आपका मन ऐसे कार्यों की ओर दौडऩे की कोशिश करेगा जो अनुचित होंगे। ऐसे में आपको संयम बरतना आवश्यक है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिल सकता है। आज मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है।

सिंह राशि : आज भाग्य आपके साथ है। धन लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। खाने पीने की वस्तुओं मैं सावधानी बरतनी जरूरी है। आज खर्च की अधिकता भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहें। आज किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

कन्या राशि : आज का दिन धन लाभ वाला है। आज रुका हुआ धन आपके पास लौटेगा। अगर आप व्यापारी है तो सामान्य लाभ आपको होगा अगर आप बिजनेस करते हैं तो भी आपके लिए लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं। आज उन लोगों को उधारी याद दिलाएं जिन्हे आपने पूर्व में पैसा उधार दिया था। आज उधार पैसा वापस लौटने के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि : आज आर्थिक लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं। आज आय के स्रोत बनेंगे और ऐसे मौके आपको मिलेंगे जो भविष्य तक आपको धन लाभ देते रहेंगे। आज किसी से भी ईष्र्या आपको नहीं करनी है। आज आंख मूंदकर विश्वास करने से भी बचें। आज जो भी सूचनाएं आपको मिलेंगी उन पर भरोसा करना उचित नहीं है। सूचनाओं को पुष्ट जरूर कर लें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 15th मई 2025

वृश्चिक राशि : आप पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं में घिरे हुए थे आज उनमें कमी आएगी। आज अपने लिए वस्त्र आप खरीदेंगे। खर्च की अधिकता आपकी राशि में आज दिखाई दे रही है। अगर आप पिछले कई दिनों से सपनों का आशियाना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज अपने घर का सपना पूरा होगा। जीवनसाथी से आज मन की खूब बातें करें।

धनु राशि : आज का दिन सामान्य से थोड़ा कम बेहतर है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सीनियर से विवाद हो सकता है। अपने कार्यों को अच्छी तरह से पूर्ण करें। सहकर्मियों पर किसी भी कार्य को छोडऩा आज उचित नहीं है। धन लाभ के योग आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके साथ ही खर्च भी बढ़ेगा। इसलिए खर्च करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि : आज परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। विशेषकर माता के स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है। इससे परिवार में तनाव हो सकता है। इसलिए गुस्सा करने से बचें वाणी में मधुरता बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ कार्य को आगे बढ़ाएं।

कुंभ राशि : आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति से अपका विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर बहस करना आपके लिए आज उचित नहीं है। पिता का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। मित्रों का भी भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। ध्यान रहे आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th अप्रैल 2024

मीन राशि : आज दैनिक कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। रोजमर्रा के कार्यों के लिए आज आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज जीवन साथी से भी मतभेद होने की आशंका भी आपकी राशि में दिखाई दे रही है। आज श्री हनुमान का स्मरण करने मात्र से आज आपके सारे कष्ट दूर होंगे और आपके दुश्मन भी खुद ही परास्त हो जाएंगे।

आज का पंचांग | 13th नवम्बर 2023, सोमवार
  • तिथि : अमावस्या – 02:58 PM
  • नक्षत्र : विशाखा – 03:23 AM
  • करण : नाग – 02:58 PM | किंस्तुघ्न – 02:52 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : सोभाग्य – 03:21 PM
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 06:41 AM 
  • सूर्यास्त : 05:28 PM
  • चन्द्रमा : तुला – 09:18 PM
  • राहुकाल : 08:02 – 09:23 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : कार्तिक
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:43 – 12:26 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles