राशिफल व पंचांग | 13th जुलाई 2024

आज और कल का दिन खास
आज का राशिफल | 13 जुलाई, 2024, शनिवार

मेष राशि : लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य, प्रमाद से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ राशि : अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन राशि : कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपके कार्य की प्रशंसा होगी।

कर्क राशि : तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

सिंह राशि : आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 31st अक्टूबर 2025

कन्या राशि : परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।

तुला राशि : कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि : आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा।

धनु राशि : किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मकर राशि : साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

कुम्भ राशि : कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आपका अपना आप को धोखा दे सकता है।

मीन राशि : तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

आज का पंचांग | 13 जूलाई 2024, शनिवार
  • तिथि : सप्तमी – 03:07 PM  
  • नक्षत्र : हस्त – 07:15 PM  
  • करण : वणिज – 03:07 PM, अगले दिन
  • विष्टि : 04:20 AM  
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शिव – पूर्ण रात्रि
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 05:32 AM
  • सूर्यास्त : 07:21 PM
  • चन्द्रमा : कन्या        
  • राहुकाल : 08:59 – 10:43 AM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास : आषाढ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:54 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th मई 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,254FansLike
111FollowersFollow
2,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles