राशिफल व पंचांग | 13th अगस्त, 2022

आज और कल का दिन खास 
  • 13th अगस्त 2022 : अंतरराष्ट्रीय वामपंथी दिवस आज।
  • 13th अगस्त 1951 को भारत में निर्मित पहले विमान हिंदुस्तान ट्रेनर 2 ने पहली उड़ान भरी।
  • 14th अगस्त 2022 : कजली तीज या सातुड़ी तीज कल।
आज का राशिफल | 13th अगस्त, 2022, शनिवार

मेष राशि : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है।

वृषभ राशि : आज आप स्वार्थी लोगों से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी को इससे ठेस पहुँच सकती है। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। जो लोग लंबे समय से किसी छोटी-मोटी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें राहत मिलेगी।

मिथुन राशि : आज आप पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। पिछले अनुभव से सबक लेकर आगे बढ़े, सफलता मिलेगी प्रियजन से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। रिश्तेदारों से अच्छा व्यवहार करें। किसी गंभीर स्थिति से बचने की कोशिश करना ही बेहतर रहेगा।

कर्क राशि : प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। उपयोगी व्यक्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 10th जुलाई 2025

सिंह राशि : आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि : आज आपके अटके काम पूरे होंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहे हैं। बातचीत में नरमी बरतें। विवादस्पद मामले सुलझेंगे। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है।

तुला राशि : आज आपका झुकाव आज कुछ हद तक आध्यात्मिकता की और रहेगा। आप किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं।  आप आज ऊर्जा से भरे हैं। आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अ’छा हो सकता है। आपकी कुशलता से सभी प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि : आज आपके जीवन में एक नई ऊर्जा का प्रवेश होगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। जीवनसाथी से मधुरता का भाव रहेगा। शेयर में धन का निवेश सोच समझकर करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा।

धनु  राशि : आज के दिन आपको किसी खास से कुछ मिल सकता है। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। धैर्य से काम लें। मित्रों का साथ हर मुश्किल में हिम्मत देगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है।  जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 6th अगस्त, 2022

मकर राशि : आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा है आज आपको अपने हर एक कार्य में अच्छा लाभ होने वाला है। आज आप किसी नये प्रोजक्ट में भागीदार बन सकते है। और वहां से आपको नही उपलब्धिया प्राप्त होंगी। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। मनमोजी रवैया नुकसानदायक हो सकता है।

कुम्भ राशि : आज कार्य क्षेत्र में नये आयाम मिलने वाले है। साथ ही साथ आज आपको आपका कोई पुराना मित्र या फिर रिश्तेदार मिल सकता है। आज पहले से कुछ ज्यादा अच्छा महसूस करेगे। आज पैसो के प्रति अधिक दिलचस्पी रखेगे। आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है।

मीन राशि : आज कोई लम्बी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने काम में पूरी तरह से खरे उतरेगे। पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगे। आस्था बढ़ेगी आज आपको किसी से कोई गिफ्ट या फिर पैसे मिल सकते है। आज धन के नये स्रोत जुड़ सकते है। यात्रा संभव है। व्यापारिक सौदे हाथ आने से उत्साह बढ़ेगा।

आज का पंचांग | 13th अगस्त 2022, शनिवार
  • तिथि : द्वितीया – 00:55 AM
  • नक्षत्र : शतभिषा – 11:28 PM
  • करण : तैतिल – 02:18 PM | गर – 00:55 AM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : शोभन – 07:49 AM | अतिगंड – 04:28 AM
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 05:48 AM
  • सूर्यास्त : 07:02 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ    
  • राहुकाल : 09:07 – 10:46 AM
  • विक्रमी संवत् : 2079
  • शक सम्वत : 1944 (शुभकृत)
  • मास : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:52 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,195FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles