आज और कल का दिन खास
- 12 अक्टूबर 2025 : स्कंद षष्ठी आज।
- 12 अक्टूबर 2025 : विश्व गठिया दिवस आज।
- 13 अक्टूबर 2025 : अहोई अष्टमी व्रत कल।
- 13 अक्टूबर 2025 : राधाकुंड स्नान कल।
- 13 अक्टूबर 2025 : कालाष्टमी कल।
Horoscope and Panchang | 12th October 2025 | राशिफल व पंचांग | 12th अक्टूबर 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA (@2yodoindia) October 11, 2025
For more Details visit : https://t.co/egnUJZaasO#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/w5E9WYh4K0
आज का राशिफल | 12 अक्टूबर, 2025, रविवार
मेष राशि : बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।वित्तीय निर्णय लेने समय अपने खर्चो का ध्यान रखें। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है।
वृष राशि : आप अपनी पसंद के स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। व्यापार में तरक्की होगी और आपको कोई नई डील भी मिल सकती है। आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी। वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होगा।
मिथुन राशि : बेफिजूल के विवादों से बचें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने और संदेह करने से बचें। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है।
कर्क राशि : परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इ’छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। आप की आदतों के कारण आप ने अपनों से दुरियां बना ली। नौकरी पेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अ’छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
सिंह राशि : वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी सामने आ सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। लंबित संपत्ति मामले को अदालत से बाहर सुलझाने पर परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या राशि : आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यवसायियों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।
तुला राशि : नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथास्थिति को बनाये रखने का प्रयास करें। वहीं राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उचित होगा बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।
वृश्चिक राशि : बहुत सोच-समझ कर बोलें। कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है, लेकिन खर्चे भी रहेंगे। रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि : बेहतर अवसरों का सुचारू रूप से लाभ उठायेंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याती दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।
मकर राशि : वित्तीय मोर्चे पर दिन वांछित परिणाम देगा। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। यह संपत्ति की बिक्री और खरीद के लिए एक अ’छा समय है। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्ग दर्शन सलाह लें।
कुम्भ राशि : उचित विचार के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लें। कुछ नई योजनाएं भी बनाई और कार्यान्वित की जा सकती हैं। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनिकी का प्रयोग लाभांवित करेगा।
मीन राशि : स्थान परिवर्तन के साथ पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वालों, नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज अ’छा दिन है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे।
आज का पंचांग | 12 अक्टूबर 2025, रविवार
- षष्ठी कृष्ण पक्ष,रविवार
- कार्तिक मास
- शरद,कालयुक्त 2082
- शुभ मुहूर्त : 11:22 AM से 12:08 PM
- राहुकाल : 4:07 PM से 5:35 PM
- गुलिक काल : 2:40 PM से 4:07 PM
- यमघण्टकाल : 11:45 AM से 1:12 PM
- सूर्योदय : 5:56 AM
- सूर्यास्त : 5:35 PM
- चंद्रोदय : 10:01 PM
- चन्द्रास्त : 11:32 AM
- तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी – 2:18 PM तक
- नक्षत्र : मृगशिरा – 1:38 PM तक
- योग : वरीयान – 10:55 AM तक
- करण : वणिज – 2:21 PM तक
- महीना अमान्त : अश्विन
- महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
- विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
- शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
- सूर्य राशि : कन्या
- चंद्र राशि : मिथुन
- दिशाशूल : पश्चिम
- चंद्र निवास : पश्चिम
- ऋतु : शरद
- अयन : दक्षिणायन
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



