राशिफल व पंचांग | 12th जुलाई 2023

आज और कल का दिन खास 
  • 12th जुलाई 2013 को हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण का निधन हुआ।
  • 12th जुलाई 2012 को विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह का निधन हुआ।
  • 13th जुलाई 2023 : कामिका एकादशी व्रत कल।
आज का राशिफल | 12th जुलाई 2023, बुधवार

मेष राशि : आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृषभ राशि : विदेश जाने के पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि : राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे, जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि : संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि : नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि : ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 19th फरवरी 2024

तुला राशि : विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि : आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे। 

मकर राशि : राजनीति में संभल कर निर्णय लें, आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुम्भ राशि : दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि : दिन खुशगवार रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

आज का पंचांग | 12th जुलाई 2023, बुधवार
  • तिथि : दशमी – 06:01 PM
  • नक्षत्र : भरणी – 07:43 PM        
  • करण : वणिज – 05:59 AM | विष्टि – 06:01 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : धृति – 09:39 AM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 05:31 AM 
  • सूर्यास्त : 07:21 PM
  • चन्द्रमा : मेष – 01:58 AM
  • राहुकाल : 12:26 – 02:10 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : श्रावण
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 4th दिसम्बर 2022

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles