आज और कल का दिन खास
- 12 अगस्त 2025 : कजली – बूढी तीज आज।
- 12 अगस्त 2025 : सातू तीज व बड़ी तीज आज।
- 12 अगस्त 2025 : संकष्ट चतुर्थी व्रत आज।
- 12 अगस्त 2025 : बहुला चतुर्थी आज।
- 13 अगस्त 2025 : नाग पंचमी कल।
- 13 अगस्त 2025 : रक्षा पंचमी कल।
- 13 अगस्त 2025 : गोगा पंचमी कल।
- 13 अगस्त 2025 : भाई भिन्ना कल।
- 13 अगस्त 2025 : लैफ्ट हैण्डर डे कल।
- 13 अगस्त 2025 : वीर दुर्गादास राठौर जयंती कल।
Horoscope and Panchang | 12th August 2025 | राशिफल व पंचांग | 12th अगस्त 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA News Network (@2yodoindia) August 11, 2025
For more Details visit : https://t.co/9TyHGhe6JT#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/Q0WfvZpJbz
आज का राशिफल | 12 अगस्त, 2025, मंगलवार
मेष- घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। आज गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव हो सकता है। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। शुभ व्यय होगा। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। मन को शांति मिलेगी।
वृष- आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांति का अनुभव करेगा लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। आज अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें।
मिथुन- मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।
कर्क- खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
सिंह- आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या- व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है।
तुला- आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालांकि तमाम वैर-विरोध, अंतर्द्वंद्व का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। कई नए समझौते होंगे जो आपको अच्छा मुनाफा दिला सकते हैं।
वृश्चिक- आजआपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।
धनु- प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड़ पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम सबसे ज्यादा प्रिय है।
मकर- शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें। आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा।
कुम्भ- सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।
मीन- आज का दिन स्वास्थ्य के लिए खराब हो सकता है, ध्यान रखें। ध्यान रहे किसी भी वस्तु की अधिकता हानिकारक होती है। मीन राशि वाला कोई व्यक्ति आपके सामने बिजनेस का प्रस्ताव पेश करेगा लेकिन उसके बहकावे में न आएं। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं।
आज का पंचांग | 12 अगस्त 2025, मंगलवार
- तिथि : तृतीया – 08:43 AM
- नक्षत्र : पूर्वाभाद्रपद – 11:53 AM
- करण विष्टि : 08:43 AM
- बव : 07:41 PM
- पक्ष : कृष्ण
- योग : सुकर्मा – 06:53 PM
- वार : मंगलवार
- सूर्योदय : 05:48 AM
- सूर्यास्त : 07:03 PM
- चन्द्रमा : कुम्भ – 06:11 AM
- राहुकाल : 03:44 – 05:24 PM
- विक्रमी संवत् : 2082
- शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत : श्रावण
- मास पूर्णिमांत : भाद्रपद
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:59 – 12:52 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।