राशिफल व पंचांग | 11th जनवरी 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 11 जनवरी 2024 : पौष अमावस्या आज।
  • 11 जनवरी 2024 : लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि आज।
  • 12 जनवरी 2024 : स्वामी विवेकानंद जयंती कल।
आज का राशिफल | 11 जनवरी, 2024, गुरुवार

मेष राशि : आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि : आज बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूपरेखा बनेगी। दुकान, मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते है। धन खर्च होगा। यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है

मिथुन राशि : आज राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। समय से भोजन और पर्याप्त, नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव होगा। बाहरी लोगों के साथ अ’छे संबंध कायम हो सकते है। व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी। आज धन लाभ के योग हैं।

कर्क राशि : अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th मार्च 2024

सिंह राशि : आज मानसिक रूप से आपके मन में हताशा व्याप्त होगी। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। गलतफहमी से होने वाली दुर्घटना से बचते रहें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है।

कन्या राशि : आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। नौकरी में संभलकर रहें।

तुला राशि : आज परिवार में मंगलकारी वातावरण रहेगा। दोस्तों और सगे- सम्बंधियों की तरफ से भेंट-उपहार मिलने से आनंद अनुभव करेंगे। कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारियों को विदेश के साथ के व्यापार में लाभ होगा। भागीदारी लाभदायक साबित होगी। प्रेमीजन को प्रणय में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि : आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा।

धनु राशि : आज आपके कारोबार की बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। गुस्से की भावना आपको हानि पहुंचा सकती है। बीमार व्यक्ति आज ऑपरेशन न कराएं। आपको किसी भी कार्य में सफलता मिलेगी। आज परिवार के साथ संबंध अ’छा रहेगा। यह समय आपके लिए अ’छा रहेगा। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd सितम्बर 2025

मकर राशि : आज परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। यात्राएं होंगी। आज पढ़ाई पर कम ध्यान देने या घर की बजाय दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताने की वजह से ब’चे असंतोष का कारण बन सकते हैं।

कुम्भ राशि : आज के दिन लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यो को आज गति मिलेगी। विचारों की भरमार आपको मानसिक रूप से स्वस्थ बनाएगी। आज आप भावनात्मक तौर पर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। किसी बहस या विवाद में फंसने से बचें। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी।

मीन राशि : आज आपके कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद सम्भव है। समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे। सामाजिक कार्यों में भाग लेने जाना होगा। मित्रमंडल में नए मित्र जुड़ेंगे।

आज का पंचांग | 11 जनवरी 2024, गुरुवार
  • तिथि : अमावस्या – 05:29 PM
  • नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा – 05:39 PM
  • करण : नाग – 05:29 PM | किंस्तुघ्न – 03:59 AM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : व्याघात – 05:48 PM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:15 AM 
  • सूर्यास्त : 05:42 PM
  • चन्द्रमा : धनु – 11:05 PM
  • राहुकाल : 01:47 – 03:05 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : पौष
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,305FansLike
112FollowersFollow
3,150SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles