राशिफल व पंचांग | 11th दिसम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 11 दिसम्बर 2025 : गुरु रामबख़्श महाराज निर्वाण दिवस आज – (नवलपंथ)।
  • 11 दिसम्बर 2025 : यूनिसेफ दिवस आज।
  • 11 दिसम्बर 2025 : मासिक कालाष्टमी आज।
  • 12 दिसम्बर 2025 : रुकमणी अष्टमी कल।
  • 12 दिसम्बर 2025 : वैंकटाष्टमी कल।

आज का राशिफल | 11 दिसंबर, 2025, गुरुवार

मेष: आज का दिन अनुकूल है। परिवार के सदस्यों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें और क्रोध पर काबू रखें ताकि शुभ फल प्राप्त होता रहे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक करना होगा। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी।

वृषभ: आज पुरानी चली आ रही समस्याओं का अंत होगा। मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सहयोग की प्राप्ति होगी।

मिथुन: आज का दिन खर्चीला रह सकता है, बजट का ध्यान रखते हुए काम करें। जमा धन में कमी या खास जरूरत से कर्ज लेना पड़ सकता है। योजना बनाकर काम करें कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसला आज हो सके तो टालें। काम पर फोकस करना चाहिए।

कर्क: आज का दिन कई मामलों में शुभफलदायी रहने वाला है। निवेश के मामले में जोखिम भी ले सकते हैं, लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। महत्वपूर्ण काम बनेंगे, अटके काम भी आज बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशी मिलेगी।

सिंह: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा, काम का दबाव बना रह सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धर्म कर्म में रुचि रहेगी जिससे मानसिक शांति अनुभव करेंगे। किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th दिसंबर 2023

कन्या: आज धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि रहेगी। मानसिक सुख-शांति की अनुभूति होगी। भाग्य सहायक होगा, नए अवसर प्राप्त होंगे जिनसे लाभ उठा सकते हैं। व्यवसाय में दिन सामान्य दिनों से अधिक लाभप्रद होगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। इंटरव्यू में सफल होंगे।

तुला: आज दिन संभलकर बिताएं, स्वास्थ्य नरम रहेगा। अजनबी लोगों पर अधिक भरोसा ना करें नहीं तो परेशानी हो सकती है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। हो सके तो आज लंबी दूरी की यात्रा टालें। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक: सितारे अनुकूल रहेंगे। परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शेयर में निवेश करना लाभप्रद होगा। आर्थिक लेन-देन फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं।

धनु: आज का दिन अनुकूल रहेगा। अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, शत्रु पराजित होंगे। नौकरी व्यवसाय में प्रगति होगी। सेल्स मार्केटिंग वालों के लिए फायदे का दिन है। उधार लेन-देन से बचें।

मकर: दिन आनंद और उत्साह में बीतेगा। हंसी-मजाक के मूड में रहेंगे। बुद्धि विवेक से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं, सफलता आपके कदम चूमेगी। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। नए संपर्क बन सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र के जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

कुंभ: आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। अपने काम से मतलब रखें इसी में आपकी भलाई है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। पारिवारिक जीवन में किसी बात से मनमुटाव हो सकता है। आर्थिक लेन-देन में सतर्कत रखें। नौकरी व्यवसाय में दिन सामान्य रहेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th जुलाई 2025

मीन: आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। मेहनत और लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। भाइयों से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सर्दी जुकाम की समस्या थोड़ी परेशान कर सकती है, ध्यान रखें। विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए।

आज का पंचांग | 11 दिसंबर 2025, गुरुवार  

  • सप्तमी कृष्ण पक्ष,गुरुवार
  • पौष मास
  • हेमंत,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : कालाष्टमी
  • शुभ मुहूर्त : 11:31 AM से 12:13 PM
  • राहुकाल : 1:11 PM से 2:31 PM
  • गुलिक काल : 9:13 AM से 10:32 AM
  • यमघण्टकाल : 6:34 AM से 7:54 AM
  • सूर्योदय : 6:34 AM
  • सूर्यास्त : 5:10 PM
  • चंद्रोदय : 11:47 PM
  • चन्द्रास्त : 11:46 AM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी – 1:58 PM तक
  • नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी – 3:57 AM तक
  • योग : विष्कुम्भ – 11:40 AM तक
  • करण : बव – 2:02 PM तक
  • महीना अमान्त : मृगशिरा
  • महीना पूर्णिमांत : पौष
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : वृश्चिक
  • चंद्र राशि : सिंह
  • दिशाशूल : दक्षिण
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,221FansLike
112FollowersFollow
1,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles