राशिफल व पंचांग | 11th अप्रैल 2023

आज और कल का दिन खास 
आज का राशिफल | 11th अप्रैल, 2023, मंगलवार

मेष राशि : आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। किसी व्यक्ति को देख आपके मन में संवेदना, प्रेम और सद्भावना जन्म ले रही है। आप उसे तन, मन और धन से मदद कर सकते हैं। 

वृषभ राशि : आज आप ऐसे स्वार्थी व्यक्ति से टकरा सकते हैं, जो आपसे बार-बार फायदा उठाता रहा है। जहां तक हो सके अपनी जमा पूंजी पर सही नियंत्रण रखें। फिजूलखर्ची और लापरवाही से चलने पर आप आर्थिक संकट के चपेट में आ सकते हैं।

मिथुन राशि : अपने कार्यस्थल में ट्रांसफर आपके लिए एक अच्छा मोड लेकर आ रहा है। किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। एक बार लोगों मे मान प्रतिष्ठा बन जाने पर फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहता है। 

कर्क राशि : आजकल आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आ रहे हैं। अतिथि भी कुछ अधिक ही लंबा पड़ाव डालना चाहते हैं। इस वक्त आप अपने पूरे मान-सम्मान से सभी को आदर सत्कार की इच्छा पूरी कर दें। 

सिंह राशि : इस वक्त आपके लिए व्यवस्था और जीवन यापन के कई सवाल सामने रहेंगे। घरेलू स्तर पर आपको काफी उतार चढ़ाव देखना है। आप युवा हैं और अभी करियर के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो वहीं काम करने की चेष्टा करें, जिसमें आत्म सम्मान मिले। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th मई 2023

कन्या राशि : आज का दिन आपके कामकाज को सुधार लाने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी जानकार मित्र की सलाह पर आप अपने बिगड़े हुए काम को ठीक कर सकते हैं। आज के दिन पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा।

तुला राशि : जहां तक हो सके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का हल निकालें क्योंकि दूसरे का सहारा लेकर या शासन के बल पर कुछ कर लेने से अधिक दिनों तक प्रभाव कायम नही रहता और यह भी जरूरी नहीं है। 

वृश्चिक राशि : व्यापार व व्यवसाय की तरफ नजर रखना आपकी काम की पहली प्राथमिकता है। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें। उसके बाद कुछ ऐसा समय आ सकता है। 

धनु राशि : सभी काम भगवान के भरोसे रखकर नहीं चलना चाहिए। कुछ अपनी तरफ से भी हाथ पांव मारने जरूरी है। ईश्वर उनकी मदद करता है जो अपनी मदद आप करते हैं। अपने हितों की रक्षा करना एक जिम्मेदार आदमी का काम है। 

मकर राशि : आपके सभी कार्यों में शुरुआती दौर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है और जब आप इसमें अपने फायदे का इंतजार करते हैं तो आपके काम अटक जाते हैं। आज भी आप किसी व्यक्ति के साथ होने वाले टकराव से बचें। 

कुम्भ राशि : आज जिस स्तर पर कार्यरत हैं वहां पर चुप रहना ही अधिक कुशलता का सूचक है। लेकिन ऐसी जगह पर काफी लंबे समय तक काम करना किसी के लिए भी संभव नहीं है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। 

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th जनवरी 2025

मीन राशि : सुख आराम की इच्छा सभी की होती है लेकिन यह तोहफा पहले कुछ परिश्रम करने से ही मिलता है। आप अपने जीवन में भाग्यशाली हैं। आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयमित सावधानी बरतें।

आज का पंचांग | 11th अप्रेल 2023, मंगलवार
  • तिथि : पंचमी – 07:20 AM | षष्ठी – 05:41 AM
  • नक्षत्र : ज्येष्ठा – 12:58 PM                    
  • करण : तैतिल – 07:20 AM | गर – 06:33 PM
  • पक्ष : कृष्ण
  • योग : वरियान – 05:51 PM     
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 06:00 AM 
  • सूर्यास्त : 06:44 PM
  • चन्द्रमा : वृश्चिक – 12:58 PM
  • राहुकाल : 03:33 – 05:08 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : वैशाख
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:57 – 12:48 PM

राजेन्द्र गुप्ता | ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles