राशिफल व पंचांग | 10 फरवरी 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 10 फरवरी 2024 : गुप्त नवरात्र आज से होंगे शुरू।
  • 11 फरवरी 1933 को गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू किया।
  • 11 फरवरी 1942 को प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन हुआ था।
आज का राशिफल | 10 फरवरी, 2024, शनिवार

मेष राशि: आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। कारोबार में भागदौड़ अधिक होने से थकान हो सकती है। कामकाज में इच्छानुरूप परिणाम मिलेंगे। वाहन क्रय करने का मन होगा। नए संबंध बनेंगे।

वृषभ राशि: विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। आप जल्द दुसरों पर विश्वास कर लेते है। व्यर्थ विवादों से दूर रहें। लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूर्ण होने की संभावना है। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि: आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। दिनचर्या प्रभावित होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

कर्क राशि: दिन अनुकूल है। परिवार एवं आवास की समस्या हल हो सकती है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ने से शत्रु परास्त होंगे। यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

सिंह राशि: संतों के दर्शन होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंधों का लाभ मिलेगा। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। कार्यों को टालने का प्रयास नहीं करें। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।

कन्या राशि: समय रहते जरूरी कागजातों को टटोल लें। संतान के कार्यों से चिंतित रहेंगे। व्यापार में नए प्रस्ताव मिलेंगे। व्यक्तिगत कार्यों लापरवाही कर रहे है। कार्यस्थल में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 3rd मार्च 2026

तुला राशि: आप के कार्यों से समाज में आपकी प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। यश, उत्साह बढ़ेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। प्रेम-प्रसंग में न उलझें।

वृश्चिक राशि: रोजगार में बदलाव आने की उम्मीद है। आय के नए स्रोत प्राप्त होने के योग हैं। रुका पैसा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। बुद्धिमानी से समस्या का समाधान संभव है। मेहमानों का आगमन होगा।

धनु राशि: अनजाने में हुई गलती से नुकसान होगा। व्यापार में आ रही परेशानी से तनाव बढ़ सकता है। नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। श्रेष्ठजनों से मेल होगा। परिवार की उलझन खत्म होगी।

मकर राशि: अपने धन का कुछ अंश परोपकार में लगाएं। नौकरी में कार्य का विस्तार होगा। शुभ एवं अनुकूल समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रिश्तेदारों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

कुंभ राशि: परिजनों पर व्यर्थ में संदेह नहीं करें। आर्थिक लाभ होगा। अपने के महत्व को भूलें नहीं किस व्यक्ति से क्या बात करनी है, विशेष ध्यान रखें। व्यापारिक निर्णय समय पर लेने से लाभ होगा।

मीन राशि:  समय पर काम करना सीखें। अपने विचारों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है।व्यापार-व्यवसाय सामान्य होगा।

आज का पंचांग | 10 फरवरी 2024, शनिवार
  • तिथि : प्रतिपदा – 00:49 AM
  • नक्षत्र : धनिष्ठा – 08:34 PM
  • करण : किंस्तुघ्न – 02:40 PM | बव – 00:49 AM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : वरियान – 02:53 PM     
  • वार : शनिवार
  • सूर्योदय : 07:03 AM 
  • सूर्यास्त : 06:07 PM
  • चन्द्रमा : मकर – 10:02 AM
  • राहुकाल : 09:49 – 11:12 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:13 PM -12:57 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th दिसम्बर 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles