हार्दिक पंड्या बने टाको बॅल के भारत में अब तक के पहले ब्रैंड एंबेसडर

दुनिया के प्रमुख मैक्सिकन रेस्टोरेंट ब्रैंड टाको बॅल® ने क्रिकेट ऑल-राउंडर और युवाओं के बीच लोकप्रिय हार्दिक पंड्या को भारत में अपना अब तक का पहला ब्रैंड एंबेसडर बनाया है। ब्रैंड के साथ हार्दिक के पहले अभियान के तहत् वे महीने भर चलने वाले चैलेंज के लिए माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ टाको बॅल® की साझेदारी को प्रमोशन करते हुए दिखेंगे।

इस मुकाबले में लोगों को हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को इससे जोड़ने के लिए, ब्रैंड कई डिजिटल कार्यक्रमों के साथ लाइव होगा जिनमें हार्दिक पंड्या भी शामिल होंगे।

इस ऑल-राउंडर के साथ अभियान की शुरुआत करने के लिए टाको बॅल® ने बहुत ही आकर्षक डिजिटल फिल्म लॉन्च की है जिसमें दर्शकों को इस साझेदारी के बारे में बताया गया है।

टाको बॅल® और माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के बीच साझेदारी का यह तीसरा वर्ष है और यह अभियान 3 अप्रैल, 2023 से 30 अप्रैल, 2023 तक चलेगा जिसमें टाको बॅल® पसंद करने वाले डाइन-इन या डिलिवरी ऐप पर और एग्रीगेटर से टाको बॅल® ऑर्डर कर सकते हैं और एक्सबॉक्स सीरीज़एस, 12 महीने का गेम पास जीतने का मौका पा सकते हैं।

टाको बॅल® का ब्रैंड एंबेसडर बनने और ब्रैंडके साथ अपने पहले अभियान के बारे में भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने कहा, “मैं भारत में पहले ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर टाको बॅल® जैसे सुपर कूल ब्रैंड के साथ जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

मुझे खानपान बहुत पसंद है। जब भी मौका मिलता है, टाको खाना पसंद करता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि इस अभियान के माध्यम से टाको बॅल की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा इनोवेटिव अनुभव ग्राहकों के लिए मज़ेदार साबित होगा। माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ साझेदारी के टाको बॅल के इस सफर का हिस्सा बनने को लेकर मैं उत्साहित हूं।”

ALSO READ  Uber All-Electric Uber Green Service Launched in India | Details Inside

ब्रैंड एंबेसडर के तौर पर हार्दिक की नियुक्ति के बारे में गौरव बर्मन, डायरेक्टर, बर्मन हॉस्पिटैलिटी, भारत में टाको बॅल का मास्टर फ्रैंचाइज़ पार्टनर ने कहा, “हार्दिक पंड्या दुनिया के सबसे महान क्रिकेट सुपरस्टार में से एक, शानदार एथलीट और बेहतरीन रोल मॉडल हैं।

टाको बॅल इंडिया सम्मानित है और खुश है क्योंकि हमारे खाने व ब्रैंड के प्रति प्रेम की वजह से उन्होंने टाको बॅल इंडिया का पहला ब्रैंड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया। टाको बॅल इंडिया के 130 से ज़्यादा स्टोर हैं और हर 100 घंटे में एक नया स्टोर शुरू हो रहा।

सबसे किफायती कीमतों पर सबसे इनोवेटिव खाना ग्राहकों तक पहुंचाने की ओर ध्यान देने की वजह से हमें यह सफलता मिली है। हमारा मानना है कि इस साझेदारी से ऐसा ब्रैंड और ऐसा एथलीट साथ आए हैं जिनका पूरा ध्यान उत्कृष्टता की ओर है।”

माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ अपनी निरंतर साझेदारी के बारे में उन्होंनेकहा, “लगातार तीसरे वर्ष माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स के साथ साझेदारी करने को लेकर टाको बॅल इंडिया बेहद खुश है।

यह साझेदारी टाको बॅल इंडिया के लिए अपने ग्राहकों को दुनिया का सबसे अच्छा गेमिंग कंसोल जीतने का मौका उपलब्ध कराने का सबसे अच्छा अवसर है। टाको बॅल में हम इस चली आ रही साझेदारी का उत्सव मना रहे हैं जिससे दुनिया के दो जाने-माने ब्रैंड्स एक साथ आए हैं।”

टाको बॅल® ऐप और वेबसाइट पर प्रतिभागियों के लिए विस्तार से और स्पष्ट रूप से नियम और शर्तें दी गई हैं। इनाम पाने की शर्तें पूरी करने के लिए, ग्राहक अपने 10 अंकों के वैध मोबाइल नंबर से टाको बॅल® ऐप या फूड एग्रीगेटर से डिलिवरी के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, किसी आसपास के रेस्टोरेंट डाइन-इन कर सकते हैं या टेकअवे का विकल्प चुन सकते हैं।

ALSO READ  Crypto Index IC15 Rolled Out in India by CryptoWire

इस सहयोग के अंतर्गत ब्रैंड भाग्यशाली विजेताओं को 28 एक्सबॉक्स सीरीज़ एस गेमिंग कंसोल और 12 महीने का गेम पास देगा। इस वर्ष की प्रतिस्पर्धा अप्रैल में संचालित की जाएगी और लोगों की हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए कई ऑनलाइन अभियान और विभिन्न इंफ्लूएंसर टचपॉइंट भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,224FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles