ग्राफी ने शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप स्पाई को 250 लाख डॉलर्स में अधिग्रहित किया

मुम्बई, 12 अक्टूबर 2021: अनअकैडमी ग्रुप की कंपनी ग्राफी ने शिक्षा प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म स्पाई को 250 लाख डॉलर्स में अधिग्रहित करने की घोषणा आज की। इस अधिग्रहण से ग्राफी को अपनी उत्पाद प्रस्तुतियों को अनुकूलित करने के लिए सक्षम बनाते हुए और उनकी पहुंच को बढ़ाते हुए क्रिएटर इकोसिस्टम में ग्राफी के अग्रणी स्थान को और भी मज़बूत करता है। अधिग्रहण के बाद, स्पाई स्वतंत्र रूप से काम करना जारी रखेगी।

स्पाई को 2014 में संदीप सिंह, गौरव कक्कर, अनिरुद्ध सिंह और विजय सिंह ने शुरू किया था। यह प्लेटफार्म कंटेंट क्रिएटर्स को ऑडियो और वीडियो ट्यूटोरियल, पीडीएफ डॉक्युमेंट्स, क्विज़, असाइनमेंट और लाइव क्लासेस के रूप में अनुकूलित पाठ्यक्रम तैयार करने की अनुमति देता है। स्पाई एंड्रॉइड और आईओएस पर अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप बनाने और उसे बढ़ाने के लिए भी क्रिएटर्स का समर्थन करता है। वर्तमान में 2,000 से अधिक क्रिएटर्स और व्यवसायों ने स्पाई का उपयोग करके अपने प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं।

ग्राफी के सह-संस्थापक और सीईओ श्री. सुमित जैन ने बताया, 

“क्रिएटर अर्थव्यवस्था तेज़ी से विकसित हो रही है और ग्राफी में, हम लगातार ऐसे अवसर तलाश रहे हैं जो क्रिएटर्स को बढ़ने और अपनी पूरी क्षमताओं को हासिल करने में मदद करें। ऑनलाइन शिक्षा व्यवसाय बनाने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक किफायती, सुरक्षित और स्केलेबल माध्यम की आवश्यकता को पहचानने की स्पाई और हमारी प्रवृत्ति एक जैसी है। स्पाई ने क्रिएटर्स के लिए लाभकारी प्रस्ताव तैयार किया है। हमें विश्वास है कि उनके अनअकैडमी ग्रुप में शामिल होने से हम दोनों को हमारे सामान्य तालमेल तलाशने और दुनिया के सबसे बड़े क्रिएटर समुदाय का निर्माण करने में मदद मिलेगी।” 

क्रिएटर इकोनॉमी को बढ़ावा देने और क्रिएटर्स को अपने कौशल का मुद्रीकरण करने और अपना ऑनलाइन स्कूल लॉन्च करने में मदद मिल सके इसलिए ग्राफी ने हाल ही में क्रिएटर ग्रांट और ग्राफी सेलेक्ट एक्सेलेरेटर प्रोग्राम जैसे कई प्रोग्राम लॉन्च किए हैं।

ग्राफी के बारे में:

Unacademy Group की एक कंपनी, Graphy को शैक्षिक सामग्री निर्माताओं के लिए एक मंच के रूप में बनाया गया था ताकि वे अपने दर्शकों को बढ़ा सकें, अपने कौशल का मुद्रीकरण कर सकें और लाइव कोहोर्ट-आधारित पाठ्यक्रमों की मेजबानी कर सकें। मंच 60 सेकंड से कम समय में रचनाकारों को अपना ऑनलाइन स्कूल शुरू करने में मदद करता है। ग्रैफी के 500 से अधिक सक्रिय रचनाकार हैं। ग्राफी का नेतृत्व सह-संस्थापक – सुशील कुमार, सुमित जैन और शोभित बकलीवाला कर रहे हैं

ALSO READ  CBSE Released Schedule for Class 10th and Class 12th on Admissions, Subject Change and Many More

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,198FansLike
111FollowersFollow
2,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles