|| घर के कचरे के लिये ||

घर के कचरे के लिये

घर के कचरे के लिये एक कूड़ादान लाइये,
यहाँ वहाँ आम केले के छिलके मत फैलाइये ।

नहीं दिखे इससे गंदा घर के आसपास,
दूसरे आयेगी नहीं आपको अशुद्ध बास ।

जैसा घर के भीतर वैसा बाहर भी सजाइये,
घर के कचरे के लिये एक कूड़ादान लाइये ।

मिलेगा ठिकाना नहीं मक्खी मच्छर को अगर,
होगा न बीमारियों से आपका जीवन दूभर ।

घर का आँगन में अवश्य ही तुलसी लगाइये,
घर के कचरे के लिये एक कूड़ादान लाइये ।

घर जो स्वच्छ हो गया फिर कालोनी स्वच्छ करें,
नालियाँ भी स्वच्छ हों,गड्ढो में न पानी भरे ।

कालोनी के बाद नजर शहर पर दौड़ाइये,
नगर निगम न ध्यान दे तो पद से उसे हटाइये ।

घर में कचरे के लिये एक कूड़ादान लाइये,
यहाँ वहाँ आम केले के छिलके मत फैलाइये ।

लेखिका
श्रीमती प्रभा पांडेय जी
” पुरनम “

READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

DOWNLOAD OUR APP CLICK HERE

ALSO READ  || इंतजार बादल का ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles