एशिया कप टी20 टूर्नामेंट बना डीपी वर्ल्ड एशिया कप

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और डीपी वर्ल्ड ने आज संयुक्त रूप से नए टाइटल स्पॉन्सरशिप घोषणा की जो छह देशों के बीच होने वाले आगामी पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखेगा।

एशिया कप अब डीपी वर्ल्ड एशिया कप 2022 के नाम से जाना जाएगा। पूरे महाद्वीप के क्रिकेट स्टार, एशिया कप के दूसरे टी20 संस्करण की तैयारी कर रहे हैं, जो 27th अगस्त से 11th सितंबर, 2022 के बीच दुबई और शारजाह में खेला जाएगा।

नए लुक में डीपी वर्ल्ड एशिया कप में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें शामिल हैं।

इसके अलावा, क्वालिफिकेशन राउंड के विजेता सिंगापुर, कुवैत, हॉन्ग कॉन्ग और यूएई भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 13 मैच होंगे जिनका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

टूर्नामेंट का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। फाइनल मैच 11th सितंबर, 2022 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई, यूएई में खेला जाएगा।

यह चौथा मौका है जब एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा।

एसीसी प्रेसिडेंट जय शाह ने इस स्पॉन्सरशिप के बारे में कहा :

“एशिया कप 2022 के टाइटल स्पॉन्सर के तौर पर डीपी वर्ल्ड के साथ आने से बेहद खुश हैं। एशिया कप एक प्रतिष्ठित आयोजन है और डीपी वर्ल्ड जैसे सम्मानित पार्टनर की हिस्सेदारी स्वागतयोग्य है।”

सुल्तान अहमद बिन सुलेमान, ग्रुप चेयरमैन और सीईओ, डीपी वर्ल्ड ने कहा:

“हमें 2022 एशिया कप के लिए अपनी टाइटल स्पॉन्सरशिप की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। इस पार्टनरशिप से हमें यहां दुबई में दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है जो इस पूरे इलाके की नई खेल राजधानी है। हम अगले कुछ हफ्तों के दौरान होने वाला बेहतरीन ऐक्शन देखने का अब इंतज़ार नहीं कर सकते हैं और आने वाले हफ्तों के लिए आयोजकों, टीमों और खिलाड़ियों को सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

एसीसी की स्थापना 1983 में हुई थी, ताकि एशिया में खेलों को बढ़ावा दिया जा सके। फिलहाल इसके 24 सदस्य संगठन हैं। 

ALSO READ  BCCI Likely To Push For Moving Champions Trophy Out Of Pakistan After Asia Cup 2023 : Reports

डीपी वर्ल्ड का मुख्यालय दुबई में है और यह पूरी दुनिया में स्मार्ट एंड-टू-एंड सप्लाई चेन सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी है जिससे कारोबार को बढ़ावा दिया जा सके।

छह महाद्वीपों के 78 देशों में मौजूदगी के साथ और 97,000 से ज़्यादा अलग-अलग तरह के पेशेवरों की टीम के साथ डीपी वर्ल्ड अपने ग्राहकों और पार्टनर्स को बेजोड़ मूल्य उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्रिकेट के साथ कंपनी नाता गहरा होता जा रहा है। 2020 में डीपी वर्ल्ड अपनी वैश्विक स्तर की लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता और नेटवर्क के दम पर टीम का सपोर्ट करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का वैश्विक लॉजिस्टिक्स पार्टनर बना। 

इस वर्ष अगस्त में डीपी वर्ल्ड, दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख क्रिकेट एसोसिएशन में से एक लॉयंस क्रिकेट का स्पॉन्सर बना है। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,233FansLike
111FollowersFollow
2,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles