किस दिन कैसा भोजन करने से सभी ग्रह होते हैं मजबूत | जानिए पूरी जानकारी | 2YoDo विशेष

भगवान हनुमान का प्रिय दिन है मंगलवार। इस दिन लाल वस्तुओं का सेवन करना और साथ ही दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन मसूर की दाल, गुड़, अनार, जौ और शहद का सेवन करना चाहिए। बुध को मजबूत करने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

शनिवार को उड़द की दाल की खिचड़ी अच्छी मानी जाती है तो मंगलवार को लाल रंग की चीजें खाना शुभ होता है। ज्योतिष अनुसार ऐसा करने के पीछे ग्रहों को मजबूत करना मुख्य कारण होता है।

जैसा ये तो सभी जानते हैं कि शनिवार का दिन शनि का होता है इसलिए इस दिन काली दाल का सेवन करना अच्छा माना गया है। इसी तरह हर दिन ग्रहों के हिसाब से भोजन किया जाए तो इससे जीवन में आने वाली परेशानियां कम हो सकती हैं।

सोमवार

नए सप्ताह की शुरुआत इस दिन से होती है। भगवान शिव का ये प्रिय दिन माना जाता है। इस दिन अपने खाने में सफेद चीजों को शामिल कर सकते हैं। जैसे बिना छिलके की उड़द की दाल, दूध, चावल, चीनी से बनी खीर इस दिन खाना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे चंद्रमा मजबूत होता है।

मंगलवार

भगवान हनुमान का प्रिय दिन है मंगलवार। इस दिन लाल वस्तुओं का सेवन करना और साथ ही दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन मसूर की दाल, गुड़, अनार, जौ और शहद का सेवन करना चाहिए। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है।

बुधवार

गणेश जी अराधना का शुभ दिन है बुधवार। इस दिन बुध को मजबूत करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो जाएगा।

ALSO READ  ColorOS 13 : Everything Which You Need to Know
गुरुवार

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए इस दिन चने की दाल, अरहर की दाल, पीली खिचड़ी, मूंग की दाल, हल्दी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

शुक्रवार

सुख और समृद्धि के कारक शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन त्रिफला, दाल चीनी, मिश्री, मूली, सफेद शलजम, खीर का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगेगी।

शनिवार

शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए शनिवार को तिल, उड़द की दाल, काली मिर्च, लौंग, तेजपत्ता, काले नमक का खाने में प्रयोग करना चाहिए।

रविवार

सूर्य के शुभ प्रभाव के लिए इस दिन बिना नमक का भोजन करना चाहिए। साथ ही इस दिन चने की दाल और मूंग की दाल खाना भी शुभ माना गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles