आज और कल का दिन खास
- 24 फरवरी 2026 : होलाष्टक आज से प्रारम्भ।
- 24 फरवरी 2026 : मासिक दुर्गाष्टमी आज।
- 24 फरवरी 2026 : श्री दादूदयाल जयंती आज।
- 25 फरवरी 2026 : बरसाना में होली कल।
- 25 फरवरी 2026 : ब्रज में कल से होली प्रारम्भ।
आज का राशिफल | 24 फरवरी 2026, मंगलवार
मेष राशि: आज आपके ऊपर गणेशजी का आशीर्वाद रहेगा। इसलिए आप दिनभर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी अपने विचारों और आवेश पर अंकुश रखें। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि: आज दिनभर मन आनंदित रहेगा। अपने कार्य में व्यवस्थित रूप से आप आगे बढ़ पाएंगे। योजना के अनुसार अपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। कार्यालय में सहकर्मियों का सहयोग अच्छा मिलेगा। मायके से शुभ समाचार मिलने की संभावना अधिक है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि: आज का दिन मध्यम रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने की गणेशजी की सलाह है। जीवनसाथी और संतान के विषय में चिंता रह सकती है, जिसके कारण मन में उद्वेग बना रहेगा। अपच के कारण स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रह सकता है। खर्च की भी मात्रा आज कुछ अधिक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। वाद-विवाद से बचना ही ठीक है। अपमान अथवा मानभंग की स्थिति से बचें।
कर्क राशि: आज मन को शांत रखना जरूरी है। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखें। छाती में पीड़ा अथवा अन्य विकार से भी कष्ट की अनुभूति हो सकती है। घर में सदस्यों के साथ वाद-विवाद से बचें। धन खर्च के योग हैं। सामाजिकरूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखें। पूरी नींद लें।
सिंह राशि: कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलने से आपके मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास भी बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटनस्थल पर घूमने-फिरने का आनंद उठा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से भी आपको लाभ होगा। मन शांत रहेगा। भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कन्या राशि: आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी की मधुरता से दूसरे लोगों के मन पर आप अपनी सकारात्मक छाप छोड़ सकेंगे। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। फिर भी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आर्थिक कार्य भी आज सुखपूर्वक संपन्न होंगे। नकारात्मक विचारों से आप दूर रहें। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होगी। छोटा प्रवास हो सकता है।
तुला राशि: आपके प्रत्येक कार्य में आत्मविश्वास छलकता हुआ दिखेगा, ऐसे गणेशजी के आशीर्वाद हैं। आर्थिक योजनाएं भी सरलतापूर्वक बना सकेगें। शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। वस्त्राभूषण और आनंद-प्रमोद के पीछे खर्च होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी। सृजनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
वृश्चिक राशि: आज मौज-शौक और मनोरंजन के पीछे खर्च हो सकता है। सगे-संबंधियों के साथ गलतफहमी या अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के संबंध में शिकायत रह सकती है। मन परचिंता के बादल छा सकते हैं। तनाव को खुद पर हावी न होने दें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कार्यों में सावधानी रखें। हर विषय में संयमित व्यवहार अनर्थ होने से बचा लेगा।
धनु राशि: आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के साथ सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ मिलेगा। किसी स्नेहीजन के साथ सुखद समय बिताएंगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थानों में पर्यटन का आयोजन होगा। अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग बनेंगे। पत्नी तथा पुत्र द्वारा लाभ प्राप्ति की संभावना है।
मकर राशि: परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का भी अनुभव होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा। बिजनस में मनी कलेक्शन के लिए बाहर जाना पड़ सकता है, जो कि लाभप्रद रहेगा। धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की प्रसन्नता आप पर बनी रहेगी। व्यवसाय में भी आपको पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है। अचानक होनेवाली घटनाओं में संयम से काम लें।
कुंभ राशि: प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। शिथिलता और आलस्य बना रह सकता है, फिर भी मानसिकरूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। संतान के विषय में चिंता हो सकती है।
मीन राशि: आज अनैतिक कार्य में न पड़ें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना जरुरी है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें। किसी भी ऐसे कार्य से बचें जो गैरकानूनी हो। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार में विवाद से बचें। ईष्टदेव का जप-ध्यान और उनके प्रति आपकी आस्था आपको उचित मार्ग दिखाएगी।
आज का पंचांग | 24 फरवरी 2026, मंगलवार
- तिथि सप्तमी, 07:04 AM
अगले दिन
- अष्टमी 04:54 AM
- नक्षत्र कृत्तिका 03:07 PM
- करण वणिज, 07:04 AM,
- विष्टि 05:59 PM
- पक्ष शुक्ल
- योग एन्द्र, 07:23 AM,
अगले दिन
- वैधृति 04:25 AM
- वार मंगलवार
- सूर्योदय 06:51 AM
- सूर्यास्त 06:17 PM
- चन्द्रमा वृषभ
- राहुकाल 03:26 – 04:51 PM
- विक्रमी संवत् 2082
- शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत फाल्गुन
- मास पूर्णिमांत फाल्गुन
- शुभ मुहूर्त अभीजित 12:11 – 12:57 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।