आज और कल का दिन खास
- 22 फरवरी 2026 : महर्षि याज्ञवल्क्य जयंती आज।
- 23 फरवरी 2026 : गौरूपिणी षष्ठी कल – बंगाल में।
- 23 फरवरी 2026 : संत गाडगे महाराज जयंती कल – अंग्रेजी तारीख से।
आज का राशिफल | 22 फरवरी 2026, रविवार
मेष राशि: आज के दिन आपको सोच-समझकर कोई फैसला लेना चाहिए। यात्राएं आपके लिए आनंददायक और सुखद परिणामदायक होंगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए यह समय आपके लिए उत्तम है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बनते दिख रहे है।
वृष राशि: वक्त अब बदलने लगा है, लेकिन याद रखिए तरक्की के पेड़ पर फल मेहनत के जल से सिंचाई करने पर ही आते हैं। दोस्त आपके लिए धूप में छाया की तरह रहेंगे। अविवाहितों के जीवन में प्रेम का प्रवेश होने ही वाला है। दांपत्य एवं पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। पीछे अगर कोई नुकसान हो चुका है तो आने वाले दिनों में उसकी भरपाई हो जाएगी। वक्त का सही इस्तेमाल करें।
मिथुन राशि: भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। उतावलेपन में लिया हुआ कोई भी निर्णय निश्चय ही आपको हानि पहुंचाएगा, अतः कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाये रखें। स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह-मशविरा करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अतः यथास्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें।
कर्क राशि: आपको धन संचित करने का अवसर भी प्राप्त होगा। परिवार और समाज के प्रति आप अपने दायित्व को समझेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। उच्च अधिकारियों से संबंधों का फायदा आपको अवश्य मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। नई ऊर्जा के साथ आप अपने काम को अंजाम दें। किन्तु हर काम में सावधानी रखना आपके लिए जरुरी है। बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का मौका मिल सकता है। अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें।
सिंह राशि: आय के लिए यह सप्ताह आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार या कार्य से संबंधित योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा का परिणाम सुखदायी होगा। मीडिया, ग्लैमर, परामर्श, शिक्षा इत्यादि से संबंधित कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। संतान से सुख की अनुभूति होगी और उसके कार्यों से मन प्रसन्न होगा। परंतु सब कुछ पक्ष में होते हुए भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि: किसी भी कागज पर दस्तखत करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा न हों। सेहत की बेहतरी के लिए बाहर खाने से बचें। छात्र कड़ी महेनत से अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। घर में नई वस्तु आने के संकेत दिख रहे हैं। मंदिर या धार्मिक स्थान पर दान करने से सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। बच्चों की खुशी से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि: आज मानसिक उद्विग्नता और विचारों में अस्थिरता बढ़ेगी जिसके कारण निर्णय लेने में आप कठिनाई का अनुभव करेंगे। आज अल्प प्रयास या बिना प्रयास के भी धन आने का योग बनता दिख रहा है। भाग्य इस समय आपके साथ है, अतः किसी नए कार्य को करने या योजना बनाने के लिए सही समय है। इस समय सिर्फ मन को नियंत्रित रखें और उसे भटकने ना दें, सफलता स्वयं आपकी प्रतीक्षा में है। अतः मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें। नौकरी वालों के लिए यथा स्थिति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि: आप समय का भरपूर फायदा उठा सकते हैं। मेहनत से आप हर काम में अपने आप को आगे रखेगें। नए सौदे मिलने का योग बनता दिख रहा है। प्रेम संबंधों में आपके साथ धोखा हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्कता है। आर्थिक मामलों के प्रति सजग रहें। कार्यक्षेत्र पर आप अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगें। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। योग, ध्यान और सम्यक व्यायाम के साथ-साथ, अच्छा खान-पान भी शुभ स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।
धनु राशि: प्रेम संबंधों के लिए यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है। भावनाओं में ना बहें और किसी पर इतना भी भरोसा ना करें कि वह आगे चलकर आपके लिए मुसीबत बन जाए। समय ठीक नहीं है अतः धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचनें की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में आपके लिए कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं परन्तु यह अल्पकालिक है, अतः स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को ख़राब ना करें।
मकर राशि: व्यावसायिक परिपेक्ष्य में आज का दिन आपके लिए काफी चंचल रहने वाला है। दांपत्य सुख के मामले में भी दिन मिला-जुला रहेगा। अपने विचारो को दूसरों पर लादने के बजाय दूसरों के विचारों को समझने कि कोशिश करना अच्छा रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई काम न करे। किसी काम को करने से पहले परिवार की सलाह लें। आने वाले दिनों में कई अविवाहितों के लिए शहनाई बज सकती है।
कुंभ राशि: आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में प्रगति के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी एक मजबूत स्तंभ की तरह आपके साथ रहेगा। सुख-शांति की बढ़ोतरी होगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें। दोस्त से आपको अच्छी खबर मिलेगी। व्यर्थ की चीजों पर व्यय न करें। बिजनेस का मन बना सकते हैं। माता -पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। छात्र अपनी मेहनत से सफल होंगे।
मीन राशि: आज व्यय बहुत अधिक हो सकता है, अतः खर्चों पर नियंत्रण रखें। भाग्य पक्ष कमज़ोर है, अतः नए कार्यों में हाथ ना डालें और नए निवेश या आर्थिक जोखिम उठाने से बचें। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए समय अनुकूल और सफलता सूचक है। नौकरी प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन से सम्बंधित सुख के लिए यह दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से परिस्थितिवश कुछ दूरी संभव है।
आज का पंचांग | 22 फरवरी 2026, रविवार
- तिथि पंचमी 11:12 AM
- नक्षत्र अश्विनी 05:55 PM
- करण बालव, 11:12 AM,
- कौलव 10:12 PM
- पक्ष शुक्ल
- योग शुक्ल 01:07 PM
- वार रविवार
- सूर्योदय 06:53 AM
- सूर्यास्त 06:16 PM
- चन्द्रमा मेष
- राहुकाल 04:50 – 06:16 PM
- विक्रमी संवत् 2082
- शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत फाल्गुन
- मास पूर्णिमांत फाल्गुन
- शुभ मुहूर्त अभीजित 12:12 – 12:57 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



