आज और कल का दिन खास
- 16 अगस्त 2025 : निम्बार्क वैष्णव समुदाय आज मनाएगा जन्माष्टमी।
- 16 अगस्त 2025 : सिंह संक्रांति आज।
- 16 अगस्त 2025 : संत ज्ञानेश्वर जयंती आज।
- 16 अगस्त 2025 : मासिक कालाष्टमी आज।
- 17 अगस्त 2025 : गोगा नवमी कल।
- 17 अगस्त 2025 : नंदोत्सव कल।
Horoscope and Panchang | 16th August 2025 | राशिफल व पंचांग | 16th अगस्त 2025 | 2YoDoINDIA News Network
— 2YoDoINDIA News Network (@2yodoindia) August 15, 2025
For more Details visit : https://t.co/5LbqDQiFw6#2YoDoINDIA #ZodiacSign #Horoscope #Panchang #DailyHoroscope #Astrology #DailyPanchang #Rashifal pic.twitter.com/uHYsCbi9Lv
आज का राशिफल | 16 अगस्त, 2025, शनिवार
मेष राशिफल : व्यवसाय में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। संतान की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद से बचें। वाहन सुख मिलेगा।
वृषभ राशिफल : समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेगा। आवश्यकता रहेगी। कुछ भी बोलने से पहले सोचें।
मिथुन राशिफल : हर किसी पर बहूत जल्दी विश्वास न करें। अपने राज दूसरों को न बताएं, मुसीबत में फंस सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम ना उठाएं।
कर्क राशिफल : लंबे समय से चली आ रही परिवार की समस्या दूर होगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। अज्ञात भय से चिंता रहेगी। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा।
सिंह राशिफल : मन अनुकूल काम न होने से परेशानी बढ़ सकती है। तनाव तथा चिंता वृद्धि होगी। संपत्ति के कार्य से लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा होगी। भवन बदलने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशिफल : जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे, वे अब खुद आप के कार्य की प्रशंसा करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल होंगे। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे।
तुला राशिफल : अपने विवेक से रुके काम पूरे करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक पीड़ा संभव है। चिंता, तनाव व भय का वातावरण बनेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है।
वृश्चिक राशिफल : प्रतियोगी परीक्षा में प्रयास सफल होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी, जोखिम ना लें।
धनु राशिफल : समय से अपने काम को करना सीखें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा, जोखिम ना लें।
मकर राशिफल : व्यवसाय में उन्नतिप्रद अवसर आयेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। चिंता रहेगी। न्यायपक्ष मजबूत होगा।
कुंभ राशिफल : न चाहते हुए भी आप को दूसरों के लिए काम करना होगा। विवाद आदि से सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। फालतू खर्च बढ़ेंगे। तनाव व चिंता का माहौल रहेगा।
मीन राशिफल : आप जो सोचते हैं, वो तो करते नहीं है और दूसरे लोगों की बातों पर जल्द विश्वास करते हैं। स्वविवेक से सोचे। बकाया वसूली होगी। तनाव तथा अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे।
आज का पंचांग | 16 अगस्त 2025, शनिवार
- तिथि : अष्टमी – 09:36 PM
- नक्षत्र : भरणी – 06:06 AM
अगले दिन
- कृत्तिका : 04:39 AM
- करण : बालव – 10:43 AM
- कौलव : 09:36 PM
- पक्ष : कृष्ण
- योग : वृद्धि – 07:21 AM
अगले दिन
- ध्रुव : 04:28 AM
- वार : शनिवार
- सूर्योदय : 05:50 AM
- सूर्यास्त : 07:00 PM
- चन्द्रमा : मेष – 11:44 AM
- राहुकाल : 09:07 – 10:46 AM
- विक्रमी संवत् : 2082
- शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
- मास अमांत : श्रावण
- मास पूर्णिमांत : भाद्रपद
- शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:58 – 12:51 PM
नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।
उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।



