राशिफल व पंचांग | 16th जनवरी 2025

आज और कल का दिन खास
  • 16 जनवरी 2025 : सौभाग्य सुन्दरी वत आज। 
  • 17 जनवरी 2025 : गौरी चतुर्थी कल।
  • 17 जनवरी 2025 : तिलकुटा चतुर्थी कल। 
  • 17 जनवरी 2025 : संकष्ट चतुर्थी कल।
आज का राशिफल | 16 जनवरी, 2025, गुरुवार

मेष राशि : किसी के बहकावे में आकर बना काम बिगाड़ लेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय संघर्ष पूर्ण है। धन का दुरुपयोग न करें। जीवनसाथी का साथ आगे बढऩे में मदद करेगा। यात्रा हो सकती है। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं।

वृष राशि : व्यवसाय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

मिथुन राशि : नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। समय अनुकूल है, जितना पैसा कमा सकते हैं कमा लो। आजीविका के साधनों में कमी आएगी। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। यात्रा आनंदप्रद रहेगी।

कर्क राशि : समय के साथ हो रहे बदलाव के कारण तनाव बढ़ेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य रुकने के कारण परेशानी बढ़ सकती है। परिवार में हो रही अनदेखी से नाराज रहेंगे। संतान का साथ मन को उत्साहित करेगा। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th अप्रैल 2023

सिंह राशि : जिन लोगों से आपने वादा किया था वह निभाने का वक्त आ गया है। पारिवारिक कार्यक्रमों में बड़ा खर्च होगा। अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए फिजूल खर्च होगा। कान से संबंधित पीड़ा संभव है। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी।

कन्या राशि : राजनीति में आने का मन हो रहा है। जो भी करें विचार और गहन चिंतन के बाद निर्णय लें। पारिवारिक जनों से मनमुटाव होगा। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। परिवार में कोई उत्सव आदि हो सकता है। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं।

तुला राशि : विद्यार्थियों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। कोयला कपड़ा कागज और कारखानों के स्वामियों के लिए समय उपयुक्त है।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। अपनी क्षमता को पहचाने और कार्य करें आप कर सकते हैं, फिर भी रुके हुए है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे। संतान सुख संभव है। कहीं फंसा हुआ धन मिलने के योग बनेंगे।यात्रा निरस्त होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे।

धनु राशि : यदि बहुत लंबे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अभी और जल्दी नहीं आने वाला, जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। आप क्यों दूसरे के मामलों में दखल देते हैं। अपने अधिकारियों से विवाद करना आपके लिए नुकसानदायक होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा। लौह व्यवसायियों के लिए समय मध्यम है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th अक्टूबर 2024

मकर राशि : धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। सोचे कार्य समय पर होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण मिलेगा। अधिकारी आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करेंगे। निजी कार्य में दूसरों को प्रवेश न दें। विदेश जाने के योग हैं। अध्ययन में रुचि कम ही रहेगी। आप अपने घर के निर्माण के लिए अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं।

कुम्भ राशि : यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। आकस्मिक आये कार्यों की अधिकता से व्यस्त रहेंगे। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। पारिवारिक रीति रिवाजों को करने के लिए धन लगेगा। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई भी कार्य या फैसला लेने में पीछे रहेंगे।

मीन राशि : न्यायालय संबंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं। मनमर्जी न करें। हालात को समझें फिर फैसले करें। संतान के व्यवहार पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है। नए काम के मिलने से उत्साहित रहेंगे। अध्ययन में आ रही परेशानी दूर होगी। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। कारोबार में अनचाही अड़चनों से मन खिन्न रहेगा।

आज का पंचांग | 16 जनवरी 2025, गुरुवार 
  • तिथि : तृतीया – 04:09 AM
  • नक्षत्र : आश्लेषा – 11:17 AM
  • करण : वणिज – 03:42 PM

अगले दिन

  • विष्टि : 04:09 AM
  • पक्ष : कृष्ण 

अगले दिन

  • योग : आयुष्मान – 01:05 AM
  • वार : गुरुवार
  • सूर्योदय : 07:15 AM 
  • सूर्यास्त : 05:46 PM
  • चन्द्रमा : कर्क – 11:17 AM
  • राहुकाल : 01:49 – 03:08 PM 
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : पौष
  • मास पूर्णिमांत : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:09 – 12:51 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 9th अप्रैल 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,276FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles