राशिफल व पंचांग | 9th अक्टूबर 2024

आज और कल का दिन खास
  • 9 अक्टूबर 2024 : आमेर में छठ मेला आज।
  • 9 अक्टूबर 2024 : विश्व डाक दिवस आज।
  • 9 अक्टूबर 2024 : सरस्वती आह्वान आज।
  • 9 अक्टूबर 2024 : जैन ओली आज से प्रारम्भ।
  • 9 अक्टूबर 2024 : गुरु रामदास जयंती आज।
  • 10 अक्टूबर 2024 : बंगाल में दुर्गा पूजा कल से प्रारम्भ।
  • 10 अक्टूबर 2024 : महासप्तमी कल।
  • 10 अक्टूबर 2024 : सरस्वती व महालक्ष्मी पूजन कल।
  • 10 अक्टूबर 2024 : भारतीय डाक दिवस कल।
आज का राशिफल | 09 अक्टूबर, 2024, बुधवार

मेष राशि : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ राशि : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशि : ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आपके कार्यों में गति आयेगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशि : आपकी सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि : कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग है। नया व्यापार शुरू हो पायेगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th दिसम्बर 2024

कन्या राशि : जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियां सुधार लें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

तुला राशि : चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आपके वाक चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशि : समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशि : किसी अनजान पर भरोसा ना करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान-पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशि : व्यापारिक उन्नति के अवसर है। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन राशि : धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

आज का पंचांग | 09 अक्टूबर 2024, बुधवार
  • तिथि : षष्ठी : 12:16 PM
  • अगले दिन
  • नक्षत्र : मूल – 05:15 AM
  • करण : तैतिल – 12:16 PM
  • अगले दिन
  • गर : 00:30 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : सौभाग्य – 06:35 AM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 12th दिसंबर 2022

अगले दिन

  • शोभन : 05:52 AM
  • वार : बुधवार
  • सूर्योदय : 06:18 AM
  • सूर्यास्त : 05:57 PM
  • चन्द्रमा : धनु
  • राहुकाल : 12:08 – 01:35 PM
  • विक्रमी संवत् : 2081
  • शक सम्वत : 1946 (क्रोधी)
  • मास अमांत : आश्विन
  • मास पूर्णिमांत : आश्विन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित कोई नहीं

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,303FansLike
112FollowersFollow
3,150SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles