राशिफल व पंचांग | 24th अक्टूबर 2023

आज और कल का दिन खास
आज का राशिफल | 24th अक्टूबर, 2023, मंगलवार

मेष राशि : आज परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं, जो लोग विवाहित हैं वो अपने जीवनसाथी के साथ हुए सभी गिले-शिकवों को भुलाकर आज रोमांटिक समय जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। इसके साथ ही मेष राशि के कुछ लोग शाम के समय दोस्तों के साथ पार्टी करते आज के दिन नजर आएंगे। आज के दिन किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने की भी संभावना है।

वृषभ राशि : आपके स्वभाव में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं बीते समय से जो बातें आपको मानसिक रूप से परेशान कर रही थीं उनका हल भी आपको मिल सकता है। आज इस राशि के लोग अपने जीवनसाथी को उनके पसंद का गिफ्ट दे सकते हैं। वृषभ राशि के कुछ लोग खुद को शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए दिनचर्या में बदलाव करने का निर्णय आज के दिन ले सकते हैं।

मिथुन राशि : आज के दिन इस राशि के लोग अपने साथी के लिए कोई कीमती गिफ्ट खरीद सकते हैं। इससे आपका बजट खराब भले ही हो लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज चंद्रमा आपके द्वादश भाव में हैं इसलिए आध्यात्मिक पुस्तकें आप पढ़ सकते हैं या किसी आध्यात्मिक गुरु की वीडियो सोशल मीडिया पर देख सकते हैं।

कर्क राशि : इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खासा अच्छा रहेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको जीवनसाथी द्वारा आपकी पसंद का सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। इसके साथ ही इस राशि वाले कारोबारियों के लिए भी दिन अच्छा है। कर्क राशि के लोग अपने बड़े भाई-बहनों के साथ आज अच्छा समय बिता सकते हैं, यदि घर से दूर रहते हैं तो आज घर की याद सताएगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 17th जनवरी 2023

सिंह राशि : इस राशि वाले जातक आज अपने लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने साथी से करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे, ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा क्योंकि आपको कोई अच्छी सलाह अपने पार्टनर से मिल सकती है। वहीं जिन लोगों को आज के दिन काम के संबंध में घर से बाहर जाना पड़ रहा है उनको लाभ मिलने की संभावना है।

कन्या राशि : इस राशि के लोग आज धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, अपने आसपास के लोगों को आप ज्ञान देते नजर आ सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों को ना चाहते हुए भी आज के दिन काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नवम भाव में चंद्रमा के स्थित होने से कन्या राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य का भरपूर साथ मिल सकता है।

तुला राशि : इस राशि के विवाहित जातक आज के दिन अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी राज की बात साझा कर सकते हैं जिसके बारे में आज तक कभी साथी से उन्होंने जिक्र तक नहीं किया था। इस राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान देना होगा, मानसिक रूप से आप सशक्त रहेंगे लेकिन शारीरिक रूप से कुछ परेशानियां आपको हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि : आज के दिन चंद्रमा आपके सप्तम भाव में होंगे इसलिए, इस राशि के विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ रोमांटिक क्षण बिता सकते हैं। जो लोग साझेदारी में कारोबार करते हैं उनको भी मुनाफा मिलने की संभावना है। आज के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को सामाजिक स्तर पर भी अच्छे फल मिल सकते हैं, किसी दोस्त के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने का प्लान आप बना सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th सितम्बर 2023

धनु राशि : इस राशि वाले जातक रविवार और करवा चौथ के दिन का पूरा आनंद लेने के लिए परिवार के लोगों के साथ आसपास के किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं। शाम के समय लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष के लोगों से बातचीत करके आज खुशी होगी, इससे जीवनसाथी के साथ भी आपके संबंध सुधरेंगे।

मकर राशि : इस राशि के विवाहित जातकों और प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए आज का दिन अच्छा है, वहीं जो लोग अभी तक प्रेम के अहसास से अछूते हैं उन्हें कोई खास आज के दिन मिल सकता है। इस राशि के विद्यार्थी आज के दिन उन विषयों का अध्ययन करते नजर आ सकते हैं जिनमें वो कमजोर है, आपके दोस्त भी उन विषयों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं।

कुंभ राशि : आज के दिन चंद्रमा आपके सुख के भाव में विराजमान होंगे इसलिए पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग अपने लवमेट या जीवनसाथी से दूर रह रहे हैं वो घंटों आज के दिन फोन पर उनके साथ बात करते नजर आएंगे। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे थे वो आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात चीत कर सकते हैं। आज के दिन आपकी माता के स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

मीन राशि : इस राशि वाले जातक आज अपने जीवनसाथी को किसी रोमांचक जगह घुमाने ले जा सकते हैं या कोई उपहार देकर उन्हें खुश कर सकते हैं। कारोबार और आजीविका के मामले में आज दिन आपके लिए बेहतर होगा। जो लोग छुट्टी पर हैं वह घर की साफ-सफाई पर ध्यान देंगे। किसी मित्र या पड़ोसी से मिलकर आप आनंदित होंगे। आपके लिए सलाह है कि उत्साह में बजट का ध्यान रखना न भूलें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th सितम्बर 2025
आज का पंचांग | 24th अक्टूबर 2023, मंगलवार
  • तिथि : दशमी – 03:16 PM
  • नक्षत्र : घनिष्ठा – 03:28 PM
  • करण : गर – 03:16 PM | वणिज – 01:56 AM
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : गण्ड – 03:39 PM
  • वार : मंगलवार
  • सूर्योदय : 06:27 AM 
  • सूर्यास्त : 05:43 PM
  • चन्द्रमा : कुम्भ  
  • राहुकाल : 02:54 – 04:18 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : अश्विन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:42 – 12:27 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles