|| धुआँ ||

धुआँ

बीड़ी का धुआं,
सिगरेट का धुआं,
चुरुट का धुआं,
सिगार का धुआं,
धुआं बस धुआं ।

सीने में जलन,
मौत की तपन,
धौंकनी सी सांस,
गले में ज्यूं फांस,
मौत का कुआं,
धुआं बस धुआं ।

क्षय की बहार,
निरंतर बुखार,
खांसी का प्रकोप,
छुरे जैसी घोप,
तड़पता रुआं,
धुआं बस धुआं ।

दिवस लगे बोझ,
सांझ में न ओज,
रात में विकार,
पीड़ा युक्त मार,
रेंगता जुआं,
धुआं बस धुआं ।

जवानी बेजार,
बुढ़ापा बीमार,
कांपता बदन,
मांगता कफन,
मौत ले खुआ,
धुआं बस धुआं ।

सिगरेट का धूआं,
बीड़ी का धुआं,
सिगार का धुआं,
चुरुट का धुआं,
धूआं बस धुआं ।

लेखिका
श्रीमती प्रभा पांडेय जी
” पुरनम “

READ MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE

DOWNLOAD OUR APP CLICK HERE

ALSO READ  || हम कुछ जानें या ना जानें ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,297FansLike
112FollowersFollow
3,220SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles