राशिफल व पंचांग | 8th मार्च 2026

आज और कल का दिन खास

  • 08 मार्च 2026 : रंग पंचमी आज।
  • 08 मार्च 2026 : श्री पंचमी आज।
  • 08 मार्च 2026 : विश्व महिला दिवस आज।
  • 09 मार्च 2026 : एकनाथ षष्ठी कल।
  • 09 मार्च 2026 : श्री वचनबद्ध जयंती कल।

आज का राशिफल | 08 मार्च 2026, रविवार

मेष : पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आज मौज-मस्ती पर पैसा खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन सोच-समझकर करें।

वृषभ : सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें तो परिस्थितियां अनुकूल होंगी।

मिथुन : आप जो कहते हैं उसे पूरा भी करें। आलसी रवय्ये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के शेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कर्क : अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

सिंह : पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या : जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यो में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 28th अक्टूबर 2024

तुला : अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक : क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने वाक् चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

धनु : लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहा है। कर्ज से मुक्ति संभव है।

मकर : भवन भूमि सबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्य स्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

कुम्भ : व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहा है धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे है अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।

मीन : दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

आज का पंचांग | 08 मार्च 2026, रविवार 

  • तिथि पंचमी 09:14 PM
  • नक्षत्र स्वाति 01:32 PM
  • करण कौलव, 08:13 AM,
  • तैतिल 09:14 PM 
  • पक्ष कृष्ण 
  • योग घ्रुव 07:02 AM
  • वार रविवार   
  • सूर्योदय 06:39 AM 
  • सूर्यास्त 06:25 PM
  • चन्द्रमा तुला 
  • राहुकाल 04:56 – 06:25 PM 
  • विक्रमी संवत्  2082
  • शक सम्वत 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत फाल्गुन
  • मास पूर्णिमांत चैत्र 
  • शुभ मुहूर्त अभीजित 12:08 – 12:55 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th जून 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles