|| जल जीवन का सार है ||

जल जीवन का सार है

जल जीवन का सार है, दिनचर्या का आधार है,
जल बिन सूनी है धरा और सूना संसार है ।

जल कल था जल आज,जल की महिमा अपरंपार है,
जल देवों में देवता,भवसागर का पार है ।

जल बिन पल न कटे है,जल बिन हाहाकार है,
मानव जल का बुलबुला, सबका यही विचार है ।

गंगाजल ही अंत में, होता हलक के पार है,
मरने पर भी अस्थियाँ, देते जल में ही डार हैं ।

जल स्त्रोतों की रक्षा,अब हम सब पर भार है,
जो हम उठा न सके तो प्रकृति का संहार है ।

लेखिका
श्रीमती प्रभा पांडेय जी
” पुरनम “

FOR MORE POETRY BY PRABHA JI CLICK HERE.

ALSO READ  || शक्तिरूपा नारी | SHAKTIRUPA NAARI ||

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles