राशिफल व पंचांग | 12th दिसम्बर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 12 दिसम्बर 2025 : रुकमणी अष्टमी आज।
  • 12 दिसम्बर 2025 : वैंकटाष्टमी आज।
  • 13 दिसम्बर 2025 : सांता लूसिया का जन्म दिवस कल।
View on Threads

आज का राशिफल | 12 दिसंबर, 2025, शुक्रवार

मेष राशि: आज के दिन परिवार को समय देंगे धन के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई अच्छा सौदा हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा। माता को धन की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलने से हर्ष होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा।

वृष राशि: मन में प्रसन्नता रहेगी और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रेम रहेगा। आप रचनात्मक बनेंगे। प्रेम के मामले में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे तथा कार्य क्षेत्र में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

मिथुन राशि: मानसिक तनाव रहने से निर्णय लेने में असुविधा होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम के बावजूद तकरार होगी। प्रेम के मामले में सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में दिन बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम उन्नति के योग बनेंगे।

कर्क राशि: मानसिक तनाव अधिक होगा और खर्चे भी काफी होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पर जोर पड़ेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। किसी बड़े रोग की दस्तक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। प्यार के मामले में सुख की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। दूर की यात्रा का मौका मिल सकता है।

सिंह राशि: कार्यों में सफलता मिलेगी। मनचाही इच्छा की पूर्ति होने से मन खुश होगा, लेकिन शिक्षा में रुकावट आएगी। संतान के प्रति चिंता बढ़ेगी।प्यार के मामलों में भी आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए बेहतर दिन है। जीवन साथी को कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपने निजी प्रयासों से काम बना पाने में सफल रहेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 25th जनवरी 2026

कन्या राशि: आज भाग्य का सितारा चमकेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। किसी दूर यात्रा का मौका मिलेगा, जो आपके लिए सुखदायक भी होगी और आर्थिक लाभ भी देगी। पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतर है और प्रेम संबंधित मामलों में परिजनों का विरोध हो सकता है।

तुला राशि: किसी बड़े काम में रुकावट आने से मन थोड़ा परेशान हो सकता है। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, लेकिन तकरार संभव है। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद परेशानी दे सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और प्रेम के मामलों में आज भाग्यवान रहेंगे।

वृश्चिक राशि: दांपत्य जीवन के लिए खुशी भरा दिन रहेगा। आज आपका जीवन साथी रोमांटिक मूड में होगा।स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। उल्टे सीधे भोजन से स्वास्थ्य कष्ट हो सकते हैं। प्रेम के मामले में सफल रहेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी।

धनु राशि: विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन आप ही उन पर भारी पड़ेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पुराने कर्ज को चुकाने में आज सफल रहेंगे। स्वास्थ्य डाँवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि: आज का दिन प्यार के नाम रहेगा। काफी रोमांटिक मूड में नजर आएंगे। आपका प्रियतम भी खुश रहेगा। यदि विवाहित हैं, तो दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पल आएंगे। जीवन साथी भी खुश रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र को बदलने का विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 16th नवंबर 2024

कुंभ राशि: आज के दिन परिवार में व्यस्तता रहेगी। माता से अच्छे संबंध रहेंगे और उन्हें सुख की प्राप्ति होगी। पिताजी भी आपकी बात सुनेंगे और उनका आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव थोड़ा सा बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधित कोई बातचीत आगे बढ़ेगी। इच्छाओं की पूर्ति होने से आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशि: आज के दिन किसी यात्रा पर जाने में सुख की अनुभूति होगी। साहस तथा पराक्रम में बढ़ोतरी होने से कार्य में सफलता मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। प्रेम के मामलों में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता से संबंध सुधरेंगे।

आज का पंचांग | 12 दिसंबर 2025, शुक्रवार  

  • अष्टमी कृष्ण पक्ष,शुक्रवार
  • पौष मास
  • हेमंत,कालयुक्त 2082
  • शुभ मुहूर्त : 11:31 AM से 12:13 PM
  • राहुकाल : 10:33 AM से 11:52 AM
  • गुलिक काल : 7:54 AM से 9:14 AM
  • यमघण्टकाल : 2:31 PM से 3:51 PM
  • सूर्योदय : 6:35 AM
  • सूर्यास्त : 5:10 PM
  • चंद्रोदय : 12:40 AM
  • चन्द्रास्त : 12:16 PM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष अष्टमी – 2:58 PM तक
  • नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी – 5:51 AM तक
  • योग : प्रीति – 11:12 AM तक
  • करण : कौलव – 3:01 PM तक
  • महीना अमान्त : मृगशिरा
  • महीना पूर्णिमांत : पौष
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : वृश्चिक
  • चंद्र राशि : सिंह
  • दिशाशूल : पश्चिम
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : हेमंत
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,277FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles