राशिफल व पंचांग | 8th अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 08 अक्टूबर 2025 : वायुसेना दिवस आज।
  • 08 अक्टूबर 2025 : गुरु रामदास जी जयंती आज। (प्राचीन मत से।)
  • 09 अक्टूबर 2025 : गुरु रामदास जयंती कल – (नानकशाही मत से।)
  • 09 अक्टूबर 2025 : दशरथ ललिता व्रत कल।

आज का राशिफल | 08 अक्टूबर, 2025, बुधवार

मेष राशि : व्यापार-व्यवसाय में चल रही उलझनों से परेशान रहेंगे। किसी परिजन के साथ अपने विशेष कार्य की पूर्ति के लिए देवस्थलों का भ्रमण करेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। मित्र मिलन संभव है।

वृषभ राशि : दिन की शुरुआत में क्रोध हावी रहेगा। मन माफिक काम न होने से परिजनों पर नाराज होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिलेगा। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।

मिथुन राशि : निवेश किये गए धन से अर्जित होने वाले वाले लाभ में विलंब होगा। संतान के लिए निर्णय लेने में दुविधा होगी। अर्थ व्यवस्था बिगड़ने से निर्माण कार्य की गति प्रभावित हो सकती है।

कर्क राशि : कम समय में अधिक लाभ अर्जित करने के चक्कर में न उलझें। मेहनत करें। कार्यस्थल पर आपके पराक्रम की प्रशंसा बढ़ेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि : आज विशेष उन्नतिकारक योगों के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। मन को भक्तिभाव में लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। भवन निर्माण के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 8th जून 2025

कन्या राशि : आलस्य को त्याग कर काम करें। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में सोच से अधिक लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना और निर्णय पर अमल करना जरूरी है। किसी के प्रति आकर्षित होंगे।

तुला राशि : आज का पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। कार्यस्थल पर मान सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। वायु विकार से पीड़ित रहेंगे।

वृश्चिक राशि : समय रहते जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें। परिवार की समस्या का समाधान होगा। निजी कार्य की व्यस्तता रहेंगे।

धनु राशि : दैवीय कार्यों में दिन बीतेगा। आज रचनात्मक काम होंगे। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। जनकल्याण की भावना के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि : पारमार्थिक कार्यों में धन लगेगा। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा एवं आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलने से कार्य आसानी से पूरे होंगे। अपनी पारिवारिक जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

कुंभ राशि : कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग है। सक्रिय होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।

मीन राशि : कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।

आज का पंचांग | 08 अक्टूबर 2025, बुधवार  

  • द्वितीय कृष्ण पक्ष,बुधवार
  • कार्तिक मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : कार्तिक प्रारम्भ
  • शुभ मुहूर्त : 11:23 AM से 12:09 PM
  • राहुकाल : 11:46 AM से 1:14 PM
  • गुलिक काल : 10:18 AM से 11:46 AM
  • यमघण्टकाल : 7:22 AM से 8:50 AM
  • सूर्योदय : 5:54 AM
  • सूर्यास्त : 5:38 PM
  • चंद्रोदय : 6:22 PM
  • चन्द्रास्त : 6:55 AM
  • तिथि : कृष्ण पक्ष द्वितीय – 2:23 AM तक
  • नक्षत्र : अश्विनी – 10:45 PM तक
  • योग : हर्षण – 1:33 AM तक
  • करण : तैतिल – 4:08 PM तक
  • महीना अमान्त : अश्विन
  • महीना पूर्णिमांत : कार्तिक
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : मेष
  • दिशाशूल : उत्तर
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 20th अक्टूबर 2024

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,295FansLike
112FollowersFollow
3,160SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles