WhatsApp से Arattai पर मिनटों में चैट कैसे ट्रांसफर करें? | Step-by-Step Guide

आप स्वदेशी मैसेजिंग ऐप Arratai पर शिफ्ट होना चाहते हैं लेकिन आपके दोस्त और परिवार के सदस्य इस ऐप पर नहीं हैं, तो आप बहुत ही आसानी से न सिर्फ उन्हें Arattai ऐप पर बुला सकते हैं बल्कि उनके साथ हुईं WhatsApp चैट्स को भी Arratai ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Arattai ऐप की लोकप्रियता हर दिन बढ़ती ही जा रही है। 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान के बाद से लोगों ने रोजमर्रा में काम आने वाले ऐप्स के स्वदेशी वर्जन भी अपनाने शुरू कर दिए हैं।

इसी का नतीजा है कि Arattai ऐप के रोजाना होने वाले डाउनलोड्स की संख्या 3000 से 350,000 पहुंच गई है। अब कंपनी भी अचानक बढ़े इस लोड को संभालने के लिए अपने सर्वस तैयार कर रही है।

WhatsApp चैट्स को Arattai ऐप पर ऐसे करें ट्रांसफर

हालांकि बावजूद इसके कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें WhatsApp के स्वदेशी वर्जन पर शिफ्ट होने में समस्या हो रही है। दरअसल लोगों अपने जानने वाले इस ऐप पर नहीं मिल रहे हैं और साथ ही उनके साथ की गईं चैट्स WhatsApp पर मौजूद हैं।

ऐसे में चलिए आपको समझाते हैं कि आप किस तरह से अपने दोस्तों और परिवार के लोगों को Arratai ऐप पर बुला सकते हैं। साथ ही किस तरह से अपनी WhatsApp चैट्स को Arattai ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं। यह दोनों ही काम बेहद आसान हैं, चलिए तरीका समझते हैं।

ALSO READ  ALERT : WhatsApp's New Scam is Offering Users Free Visa and Job Benefits in UK

क्या है Arattai ऐप?

Arattai भी एक मैसेजिंग ऐप है, जिसे कि WhatsApp का भारतीय वर्जन समझा जा सकता है। स्वदेशी ऐप्स अपनाने के ट्रेंड की शुरुआत तब हुई जब प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने ऑफिशियल काम-काज के लिए Zoho पर शिफ्ट होने की बात कही।

बता दें कि Arattai ऐप भी Zoho कंपनी का ही ऐप है। चेन्नई बेस्ड Zoho के संस्थापक का नाम श्रीधर वेम्बु है। Arattai ऐप Zoho के उन तमाम ऐप्स में से एक है, जिन्हें इस भारतीय कंपनी से विकसित किया है।

Zoho के Arattai के अलावा भी ऐसे कई टूल्स उपलब्ध हैं, जिन्हें कई बड़ी कंपनियां अपने काम-काज को चलाने के लिए इस्तेमाल करती हैं।

Arattai की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है?

  • डेटा सुरक्षा पूरी तरह भारत में।
  • UI (यूज़र इंटरफ़ेस) व्हाट्सएप जैसा ही, इसलिए इस्तेमाल में आसान।
  • Ads-free अनुभव, जिससे चैटिंग में कोई बाधा नहीं।
  • Voice और Video कॉलिंग की उच्च गुणवत्ता।
  • डिवाइस टू डिवाइस चैट बैकअप का सुरक्षित फीचर।

स्वदेशी टेक्नोलॉजी को अपनाने की इस लहर ने Arattai को हर भारतीय के फ़ोन में अपनी जगह दिलाई है।

Arattai पर ऐसे बुलाएं दोस्त-यार

अगर आप Arattai को इस्तेमाल करना चाहते हैं लेकिन अपने किसी दोस्त या परिवार के सदस्य के ऐप पर न होने की वजह से चाह कर भी इसे WhatsApp की जगह नहीं दे पा रहे, तो बता दें कि इसके लिए आपको Arattai ऐप में अपने जानने वालों को इनवाइट करने का फीचर मिलता है।

सबसे पहले ऐप में अपने नंबर की मदद से लॉगइन कर लें। यह प्रोसेस ठीक वैसा ही है जैसे आप WhatsApp पर लॉगइन करते हैं। ऐप इंस्टॉल करने के बाद अपना नंबर दर्ज करके OTP के जरिए उसे वेरिफाई करें और ऐप में लॉगइन हो जाएं। पहली बार लॉग इन कर रहे हैं, तो आपको कुछ डिटेल्स जैसे कि नाम आदि भी दर्ज करना होगा।

ALSO READ  How to Order JioMart WhatsApp Booking | JioMart Service Launched

इसके बाद ऐप में बाएं और दिए मेन्यू पर टैप करें और कॉन्टैक्ट्स पर टैप करें। अगर आपसे पूछा जाए, तो सभी कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस Arattai ऐप को दे दें। ऐसा करना इसलिए जरूरी है ताकि ऐप चेक कर पाए कि आपके कौन से कॉन्टैक्ट्स पहले से ही इस ऐप पर मौजूद हैं।

कॉन्टैक्ट्स का एक्सेस देने के बाद आपके जो कॉन्टैक्ट्स पहले से ऐप पर मौजूद होंगे वह आपको दिखना शुरू हो जाएंगे। हालांकि अगर आप किसी को ऐप पर इनवाइट करना चाहें, तो कॉन्टैक्ट्स में ही सबसे ऊपर Invite Friend का ऑप्शन आपको मिल जाएगा। इस पर टैप करने के बाद आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।

पहला आप सर्च में अपने उस कॉन्टैक्ट का नाम सर्च करके उसे एक SMS के जरिए Arattai पर आने के लिए इनवाइट कर सकते हैं। इसमें आपके कॉन्टैक्ट को Arratai डाउनलोड करने का एक लिंक SMS के जरिए प्राप्त होगा।

या फिर आप Share Arattai पर टैप करके अपने कॉन्टैक्ट को किसी दूसरे ऐप के मदद से भी Arattai जॉइन करने के लिए बुला सकते हैं।

WhatsApp चैट्स ऐसे ट्रांसफर करें

अगर आपके कॉन्टैक्ट्स Arrattai ऐप पर आ जाएं, तो आप कुछ सिंपल स्टेप्स में उनके साथ हुई अपनी WhatsApp चैट्स को भी Arrattai ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको WhatsApp पर उस शख्स के साथ हुई चैट पर जाना होगा।

  1. चैट पर जाने के बाद ऊपर दाईं ओर दिए तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करके More पर टैप करना होगा।
  2. इसके बाद Export Chats का ऑप्शन चुनना होगा।
  3. इसके बाद आपको अलग-अलग ऐप्स में से उस ऐप को चुनने के लिए कहा जाएगा, जहां आप अपनी चैट्स को ट्रांसफर करना चाहते हैं।
  4. यहां Arattai ऐप को चुनें और Arattai ऐप में भी उस कॉन्टैक्ट को चुन लें जिसके साथ आपने WhatsApp पर चैट की थी।
  5. इसके बाद आपकी चैट्स ट्रांसफर होना शुरू हो जाएंगी और कुछ देर में आप उस शख्स के साथ WhatsApp पर की गईं सभी चैट्स को Arratai ऐप पर देख पाएंगे।
ALSO READ  DO YOU KNOW These Fruits and Vegetables are man-made | List Inside

इसी तरह से आप जितनी चाहें उतनी पुरानी चैट्स को WhatsApp से Arratai ऐप पर ट्रांसफर कर सकते हैं।

Arattai ऐप के फायदे

  • Made in India — डेटा भारत में ही सुरक्षित।
  • Privacy First — कोई थर्ड पार्टी ट्रैकिंग नहीं।
  • High-quality Audio/Video Call सुविधा।
  • WhatsApp जैसी सादगी और गति
  • No Ads Policy, यानी चैटिंग में कोई रुकावट नहीं।
  • कस्टम स्टिकर्स और थीम्स की सुविधा।

Arattai vs WhatsApp

फीचरArattaiWhatsApp
मूल देशभारत अमेरिका
डेटा स्टोरेजभारत मेंवैश्विक सर्वर्स पर
विज्ञापननहींहां, भविष्य में संभावित
चैट बैकअपलोकल और क्लाउड दोनोंगूगल ड्राइव/आईक्लाउड
UI डिज़ाइनWhatsApp जैसापारंपरिक
सुरक्षाएंड-टू-एंड एन्क्रिप्शनएंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

Arattai सिर्फ एक चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि डिजिटल स्वराज की दिशा में भारत का कदम है।
यह ऐप भारतीयों को यह संदेश देता है कि “स्वदेशी अपनाओ, सुरक्षित रहो।”
अब समय है कि हम अपनी डिजिटल स्वतंत्रता की रक्षा करें और अपने डेटा को अपने देश में सुरक्षित रखें।
Arattai इसका सर्वोत्तम उदाहरण है — सरल, भरोसेमंद और पूर्णतः भारतीय।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,273FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles