राशिफल व पंचांग | 1st अक्टूबर 2025

आज और कल का दिन खास

  • 01 अक्टूबर 2025 : महानवमी आज।
  • 01 अक्टूबर 2025 : रक्तदान दिवस आज।
  • 01 अक्टूबर 2025 : वरिष्ठ नागरिक दिवस आज।
  • 01 अक्टूबर 2025 : शस्त्रादि पूजा आज। 
  • 01 अक्टूबर 2025 : सरस्वती बलिदान 08 : 08 के बाद।
  • 02 अक्टूबर 2025 : विजयादशमी कल।
  • 02 अक्टूबर 2025 : शमी पूजा कल।
  • 02 अक्टूबर 2025 : राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती कल।
  • 02 अक्टूबर 2025 : बौद्धावतारा कल।
  • 02 अक्टूबर 2025 : पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती कल।

आज का राशिफल | 01 अक्टूबर, 2025, बुधवार

मेष राशि : पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल-तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन ना बोलें।

वृषभ राशि : आप जो सोचते हैं, वो करते नहीं। पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि : अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध क्यों निकालते हैं, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्ययन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि : दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 13th अक्टूबर 2022

सिंह राशि : अपनी संगत बदलें, आपका संसार बदल जायेगा। अपने आप को सही साबित करने के लिए बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता-पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशि : संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी ना करें। गलत निर्णय से जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि : जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद ना करें।

धनु राशि : संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद्द जायज हो। आपकी निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशि : दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुम्भ राशि : कोई चौकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 26th मई 2025

मीन राशि : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बुझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आज का पंचांग | 01 अक्टूबर 2025, बुधवार  

  • नवमी शुक्ल पक्ष,बुधवार
  • अश्विन मास
  • शरद,कालयुक्त 2082
  • त्यौहार : सरस्वती बलिदान, महा नवमी, दुर्गा बलिदान, आयुध पूजा, दक्षिण सरस्वती पूजा, बंगाल महा नवमी
  • शुभ मुहूर्त : 11:25 AM से 12:11 PM
  • राहुकाल : 11:48 AM से 1:18 PM
  • गुलिक काल : 10:19 AM से 11:48 AM
  • यमघण्टकाल : 7:20 AM से 8:50 AM
  • सूर्योदय : 5:51 AM
  • सूर्यास्त : 5:46 PM
  • चंद्रोदय : 1:57 PM
  • चन्द्रास्त : 12:37 AM
  • तिथि : शुक्ल पक्ष नवमी – 7:02 PM तक
  • नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा – 8:07 AM तक
  • योग : अतिगण – 12:34 AM तक
  • करण : बालव – 6:38 AM तक
  • महीना अमान्त : अश्विन
  • महीना पूर्णिमांत : अश्विन
  • विक्रम संवत : 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत : 1947 (विश्ववासु)
  • सूर्य राशि : कन्या
  • चंद्र राशि : धनु
  • दिशाशूल : उत्तर
  • चंद्र निवास : पूर्व
  • ऋतु : शरद
  • अयन : दक्षिणायन

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,275FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles