राशिफल व पंचांग | 18th अगस्त 2025

आज और कल का दिन खास
  • 18 अगस्त 2025 : राष्ट्रीय युगल दिवस आज।
  • 19 अगस्त 2025 : अजा एकादशी व्रत कल।
  • 19 अगस्त 2025 : वत्स द्वादशी कल।
  • 19 अगस्त 2025 : विश्व फोटोग्राफी दिवस कल।
आज का राशिफल | 18 अगस्त, 2025, सोमवार

मेष राशिफल : आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी।आभूषण की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशिफल : नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। संभल कर कार्य करें, सफल रहेंगे। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धन लाभ होगा। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें।

मिथुन राशिफल : आपकी कार्य पद्धति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युतउपकरण पर खर्च संभव है।

कर्क राशिफल : जो भी करें बहुत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह राशिफल : अध्ययन में रुचि न होने से परिवारजनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यावसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्रीयंत्र की स्थापना जरूर करें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 14th फरवरी 2024

कन्या राशिफल : परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मनवांछित कार्य की सिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। आज नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे।

तुला राशिफल : आपके व्यवहार के कारण लोग आपकी तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। विवाद से बचें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

वृश्चिक राशिफल : संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन-प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी।

धनु राशिफल : निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यावसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। विवाद न करें। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। झूठ बोलने से बचें। जीवन साथी के लिए आज उपहार जरूर ले जाएं। आपके घर की लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।

मकर राशिफल : घर के काम काज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव।

कुंभ राशिफल : आप बोलते कुछ हैं, करते कुछ हैं। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आपका मन अत्यंत चंचल है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

मीन राशिफल : आकस्मिक धन लाभ होगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता तबीयत खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम व कुमकुम जरूर खरीदें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th सितंबर 2024
आज का पंचांग | 18 अगस्त 2025, सोमवार  
  • तिथि : दशमी – 05:24 PM

अगले दिन

  • नक्षत्र : मृगशिरा – 02:06 AM
  • करण : वणिज – 06:24 AM
  • विष्टि : 05:24 PM
  • पक्ष : कृष्ण 
  • योग : हर्शण – 10:59 PM
  • वार : सोमवार   
  • सूर्योदय : 05:51 AM 
  • सूर्यास्त : 06:58 PM
  • चन्द्रमा : वृषभ – 02:41 PM
  • राहुकाल : 07:29 – 09:08 AM 
  • विक्रमी संवत् : 2082
  • शक सम्वत : 1947 ( विश्वावसु )
  • मास अमांत : श्रावण
  • मास पूर्णिमांत : भाद्रपद
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 11:58 – 12:51 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,274FansLike
113FollowersFollow
1,540SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles