राशिफल व पंचांग | 11th मार्च 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 11 मार्च 2024 : चन्द्र दर्शन आज।
  • 12 मार्च 2024 : फुलेरा दूज कल।
  • 12 मार्च 2024 : श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती कल।
आज का राशिफल | 11 मार्च, 2024, सोमवार

मेष राशि : काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ परख बढ़ेगी।

वृषभ राशि : आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति सम्भव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए फैसले गलत साबित होंगे।

मिथुन राशि : सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस व पराक्रम बढ़ेगा। धर्मग्रंथों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

कर्क राशि : आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों का भी दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

सिंह राशि : आपकी दिनचर्या आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

कन्या राशि : आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बूते आगे बढ़ेंगे । पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th दिसम्बर 2022

तुला राशि : अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

वृश्चिक राशि : अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है। आपके लिए शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

धनु राशि : नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

मकर राशि : समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद का हल आपके पक्ष में आएगा।

कुम्भ राशि : समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। नवीन व्यापारिक योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

मीन राशि : आज खानपान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांति की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

आज का पंचांग | 11 मार्च  2024, सोमवार
  • तिथि : प्रतिपदा – 10:47 AM
  • नक्षत्र : उत्तराभाद्रपद – 01:55 PM
  • करण : बव – 10:47 AM | बालव – 08:59 PM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शुभ – 11:57 AM             
  • वार : सोमवार
  • सूर्योदय : 06:34 AM 
  • सूर्यास्त : 06:27 PM
  • चन्द्रमा : मीन       
  • राहुकाल : 08:04 – 09:33 AM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : फाल्गुन
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:07 – 12:55 PM
ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 27th सितम्बर 2025

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,303FansLike
112FollowersFollow
3,150SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles