राशिफल व पंचांग | 23rd फरवरी 2024

आज और कल का दिन खास 
  • 23 फरवरी 2024 : पूर्णिमा व्रत आज।
  • 24 फरवरी 2024 : गुरु रविदास जयंती कल। 
आज का राशिफल | 23 फरवरी, 2024, शुक्रवार

मेष राशि: वाणी में संयम रखते हुए क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध ना तोड़ें। पैर में चोट लग सकती है। समाज में आपका नाम होगा। नौकरी के साक्षात्कार में सफलता का योग है। 

वृषभ राशि: जिन लोगों का सहयोग आप ने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर रहे हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करेगी। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें। या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें। नए भवन में जाने के योग है।

मिथुन राशि: अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना बहुत जरूरी है। कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। पड़ोसियों की मदद करनी पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन नाखुश होंगे। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा।

कर्क राशि: किसी के बहकावे में आप बहुत जल्दी आ जाते है। समय रहते जरूरी कार्य पुरे करें। निजी जीवन में दुसरों को प्रवेश न दें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा। जीवनशैली में परिवर्तन के योग है। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव है।

सिंह राशि: सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम-प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 18th अगस्त 2022

कन्या राशि: आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवनशैली में आय परिवर्तन से खुश होंगे। आजीविका के नए स्तोत्र स्थापित होंगे। पारिवारिक सोहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

तुला राशि: समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। अपनी बारी का इंजतार करें। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि: समय रहते अपने कार्य पूर्ण करें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

धनु राशि: व्ययस्ता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवनसाथी से नम्रता से बात करें और दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बातें करें। वाणी में मधुर रहें। यात्रा के योग है।

मकर राशि: सेहत को नजरअंदाज न करें। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। मेहमानों की खातिरदारी करनी पड़ेगी। अपने संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कुंभ राशि: जल्दबाजी में किये फैसलो से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आप की बातों को सुना जायेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

मीन राशि: अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद रहेगा। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे। भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रुचि कम रहेगी।

ALSO READ  राशिफल व पंचांग | 22nd जनवरी 2023
आज का पंचांग | 23 फरवरी 2024, शुक्रवार
  • तिथि : चतुर्दशी – 03:36 PM
  • नक्षत्र : आश्लेषा – 07:26 PM
  • करण : वणिज – 03:36 PM | विष्टि – 04:48 AM   
  • पक्ष : शुक्ल
  • योग : शोभन – 12:47 PM             
  • वार : शुक्रवार
  • सूर्योदय : 06:52 AM 
  • सूर्यास्त : 06:16 PM
  • चन्द्रमा : कर्क – 07:26 PM
  • राहुकाल : 11:09 – 12:34 PM
  • विक्रमी संवत् : 2080
  • शक सम्वत : 1945 (शोभकृत)
  • मास : माघ
  • शुभ मुहूर्त : अभीजित 12:12 -12:57 PM

नोट : 2YoDoINDIA द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

उम्मीद है आपको 2YoDoINDIA द्वारा बताया गया राशिफल व पंचांग का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

21,296FansLike
112FollowersFollow
3,190SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles